scriptरात भर लोहे की चेन से बंधा रहा ये ‘नेता’, लोगों के लिए खुद बनाया खाना तो जोर-जोर से लगने लगे नारे | rakesh tikaet cook food for farmers on dharna sthal | Patrika News

रात भर लोहे की चेन से बंधा रहा ये ‘नेता’, लोगों के लिए खुद बनाया खाना तो जोर-जोर से लगने लगे नारे

locationमुजफ्फरनगरPublished: Aug 30, 2019 03:03:59 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

खबर की मुख्य बातें
-भाकियू कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी कार्यालय पर धरने पर बैठ गए
-कार्यकर्ता और पुलिस प्रशासन में जमकर झड़प और नोकझोंक हुई
-चौधरी राकेश टिकैत धरने पर बैठे किसानों के लिए खुद ही खाना बनाने लगे

photo6287554688387754170.jpg
मुजफ्फरनगर। जनपद में उत्तर प्रदेश वाहन अधिनियम संशोधन मामले में भारतीय किसान यूनियन द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं की मांग है कि नियमावली में संशोधन करने से स्कूल वाहन बंद होने के कारण अभिभावक परेशान हैं। जिस कारण नियमावली में संशोधन वापिस लिया जाए। इसी मांग को लेकर जैसे ही भाकियू कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी कार्यालय पर धरने पर बैठ गए, उसी दौरान भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता और पुलिस प्रशासन में जमकर झड़प और नोकझोंक हुई।
यह भी पढ़ें

फर्जी एनकाउंटर मामले में छात्रों ने डीएम आफिस घेरा, एसपी सिटी की गिरफ्तारी की मांग

mmq.jpeg
जिसके चलते गुस्साए भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता अनिश्चितकाल के लिए धरने पर बैठ गए। गुरुवार शाम धरने पर बैठे किसान उस समय हैरत में पड़ गए जब भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत धरने पर बैठे किसानों के लिए खुद ही खाना बनाने लगे। चौधरी राकेश टिकैत ने धरने पर बैठे किसानों के लिए खाना बनाया और उन्हें खिलाया।
यह भी पढ़ें

भाई को करंट लगाता देख बचाने चला गया युवक, इसके बाद दिखा दिल दहलाने वाला मंजर

mm.jpeg
इसी दौरान भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन द्वारा लगाई गई धारा 144 पर नाराजगी दिखाते हुए भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी आल्यावर कब्जा कर लिया और प्रशासन की धारा 144 के बदले भारतीय किसान यूनियन की धारा 288 यानी प्रशासन से दोगुनी लगाने की घोषणा कर दी और जिलाधिकारी कार्यालय की सरकारी बिल्डिंग पर भारतीय किसान यूनियन की धारा 288 लिखते हुए अधिकारियों को कार्यालय में घुसने पर प्रतिबंधित कर दिया। भारतीय किसान यूनियन के अनिश्चितकालीन धरने के चलते सैकड़ों किसान रात में भी जिलाधिकारी कार्यालय पर धरने पर जमे हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो