scriptRLD workers burnt effigy of minister of Yogi government | रालोद कार्यकर्ताओं ने फूंका योगी के मंत्री का पुतला, लगाए गंभीर आरोप | Patrika News

रालोद कार्यकर्ताओं ने फूंका योगी के मंत्री का पुतला, लगाए गंभीर आरोप

locationमुजफ्फरनगरPublished: Aug 23, 2021 07:19:40 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

मंत्री भूपेंद्र चाैधरी का रालोद युवा कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाया। इन्हाेंने कहा कि भूपेंद्र चाैधरी ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के खिलाफ विवादित बयान दिया है। बोले कि उन्हे अपने बयान पर माफी मांगनी होगी।

mzn.jpg
पुतला जलाते रालोद युवा कार्यकर्ता
मुजफ्फरनगर. भाजपा विधायक उमेश मलिक की गाड़ी पर पथराव के बाद अब मुजप्फरनगर में रालोद के युवा कार्यकर्ताओं ने मंत्री भूपेंद्र चौधरी ( bjp leader ) का पुतला जलाया है। मंत्री पर आरोप है कि उन्होंने बागपत में आयोजित एक कार्यक्रम में किसानों के मसीहा कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर दी। इसी को लेकर राष्ट्रीय लोक दल के छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सार्थक लटियान के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र चौधरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.