script

इस मामले में भाजपा से भी आगे निकल गई सपा, लोगों का मिला ऐसा साथ कि सभी रह गए हैरान

locationमुजफ्फरनगरPublished: Sep 15, 2018 03:12:48 pm

सपा की साइकिल रैली में उमड़ा जनसैलाब, भीड़ देखकर विरोधी रह गए दंग

Samajwadi party

इस मामले में भाजपा से भी आगे निकल गई सपा, लोगों का मिला ऐसा साथ कि सभी रह गए हैरान

मुजफ्फरनगर. लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी बिसात बिछाने शुरू कर दिए हैं। इसके चलते पार्टियां अपने वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। अगर बात करें तो समाजवादी पार्टी की इन दिनों सपा नेता और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खास सिपहसालार अतुल प्रधान साइकिल यात्रा पर निकले। सहारनपुर से शुरू हुई यह साइकिल यात्रा दिल्ली में जाकर समाप्त होगी। सपा की साइकिल यात्रा शुक्रवार की शाम को मुजफ्फरनगर पहुंची, जहां सपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा में आए पार्टी कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर अतुल प्रधान ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

योगीराज में एंटी भूमाफिया स्क्वॉयड फेलः करोड़ों की सरकारी भूमि चेयरमैन व ईओ ने मिलीभगतकर बेची!

साइकिल यात्रा में निकले सपा नेता अतुल प्रधान ने मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की शान में जमकर कसीदे पढ़े। वहीं, भारतीय जनता पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय प्रजातंत्र बचाओ देश बचाओ, साइकिल यात्रा के माध्यम से हम लोग यह संदेश देते घूम रहे हैं कि यह देश सबका है। हिंदू, मुसलमान,सिख,इसाई और जो दूसरे लोग रहने वाले हैं, यह सब का देश है। उन्होंने कतहा कि अखिलेश यादव की सोच हमेशा यह रही है कि सभी को लाभ मिले और खासतौर से उन तबकों को लाभ मिले, जो दबे कुचले लाचार हैं और जो आखिरी पंक्ति का आखरी व्यक्ति है। उस तक लाभ पहुंचे। पूर्व की सरकार में माननीय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में किसानों के लिए नौजवानों के लिए बेरोजगारों के लिए व्यापारियों के लिए जो काम हुए वह ऐतिहासिक हैं और ऐसे काम उन्होंने करके दिखाएं कि 302 किलोमीटर का एक्सप्रेस वे 23 महीने में बनाकर तैयार कर दिया। 26 महीने में राजधानी को मेट्रो दे दी। 50 जिलों को फोर लेन से जोड़ दिया। 55 लाख गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंशन दी गई। बिजली के दाम बढ़ने नहीं दिए गए।

यह भी पड़ें- इन मुस्लिम नेताओं पर योगी सरकार ने कसा शिकंजा, इनके इस प्लांट पर की गई छापेमार कार्रवाई

उन्होंने कहा कि आप देखेंगे कि किस तरह से गैस बिजली पेट्रोल रसोई पीएनजी CNG डॉलर जिस तरह से रुपया रोजाना कमजोर हो रहा है। यह पूरी मोदी की और प्रदेश सरकार की विफलता है। हम लोग सामाजिक समरसतादी हैं। कहीं ना कहीं जो अखिलेश यादव जी ने प्रदेश की जनता के लिए काम किए उसके लिए जन जागरण का अभियान चल रहा है। यह पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में लगभग लगभग साइकिल यात्रा घूमेगी। 10 दिन की साइकिल यात्रा की सहारनपुर से शुरुआत हुई। आज शामली होते हुए हम लोग मुजफ्फरनगर आए हैं। लास्ट में 23 तारीख को जंतर-मंतर पर अलग-अलग जिलों से होकर यह साइकिल यात्रा निकलेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह किसानों के लिए योगी ने बोला वह बहुत शर्मनाक बयान था, जो लोग किसानों की बात करते हैं। गन्ना भुगतान की बात करते हैं, ऐसे में उन्होंने कहा कि गन्ना की खेती से लोगों को शुगर हो रहा है। इसलिए गन्ना ज्यादा न लगाएं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि BJP की सरकार ने अरबों रुपए की चीनी पाकिस्तान से खरीद ली गई। उसका कौन जिम्मेदार है। कौन जवाब देगा कि आप ने किसानों के साथ छल किया। किसान दुर्घटना बीमा खत्म कर दिया। सभी चीजों पर जीएसटी लगा दिया। गरीब आदमी जो साइकिल चला रहा था उस पर भी 12% टैक्स है।

सीएम योगी ने बागपत और सहारनपुर को दी बड़ी सौगात, किया ऐसा ऐलान कि खुशी से झूम उठे लोग

उन्होंने कहा कि इन्हीं सब कारणों से हम लोग जंतर मंतर पहुंचेंगे और यहां पर अखिलेश यादव भी आएंगे। आज मुजफ्फरनगर में जिस तरह ऐतिहासिक लोग सड़कों पर उमड़े और यहां के तमाम पदाधिकारी और आम जनता ने जिस तरह से साइकिल यात्रा का स्वागत सत्कार किया, हम लोगों को पक्का विश्वास है 2019 में मोदी जी की विदाई तय़ है। इसके बाद 2022 में योगी की भी विदाई हो जाएगी। इस तरह एक बार फिर अखिलेश यादव के नेतृत्व में लोग खुशहाली की तरफ बढ़ेंगे। नौजवानों को लाभ होगा, बेरोजगारी से छुटकारा मिलेगा। खासतौर से मुजफ्फरनगर के साथियों से मैं कहना चाहता हूं आपके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है, जिम्मेदारी इसलिए है कि पता नहीं मुजफ्फरनगर को किसकी नजर लग गई थी, लेकिन अब सब पटरी पर है। जहां जिस तरह की व्यवस्था होनी चाहिए थी, थानों में तहसीलों में अखिलेश यादव के नेतृत्व में चल रही थी। भ्रष्टाचार 5 से 10 गुना ज्यादा और बढ़ गया थानों व कचहरी में जिस तरह भ्रष्टाचार व्याप्त है। रोजाना अखबारों के माध्यम से हमें भी जानकारी मिल रही है। हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं अखिलेश यादव और जब समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव की है। हम लोग उनके आह्वान पर पार्टी के कार्यकर्ता एकजुटता से काम कर रहे हैं। कोई दूसरा क्या कर रहा है, हम उस पर बोलकर अपनी एनर्जी वेस्ट नहीं करना चाहते हैं। नेता जी का आशीर्वाद समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर है। निरंतर यह समाजवादी पार्टी आगे की तरफ बढ़ती जाएगी और 2022 में भी अखिलेश यादव सरकार बनाएंगे और प्रदेश की जनता खुशहाल होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो