दरअसल जनपद मुजफ्फरनगर में जिले की प्रथम महिला जिलाधिकारी वरिष्ठ आईएएस सेल्वा कुमारी जे के चार्ज संभालते ही सभी विभागों को अपडेट करने के लिए औचक निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। जिसके चलते उप जिलाधिकारी बुढाना दीपक कुमार ने तहसील क्षेत्र के बुढाना स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।
उप जिलाधिकारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उप जिलाधिकारी दीपक कुमार के निरीक्षण के दौरान 5 स्वास्थ्य कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा शौचालयों में गंदगी सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कई खामियां पाई गईं। उप जिलाधिकारी दीपक कुमार ने निरीक्षण की की रिपोर्ट बनाकर जिला अधिकारी को प्रेषित कर दिया है।