scriptभाजपा सरकार के फैसले से नाराज किसानों ने बॉर्डर पर लगाया जाम | shamli farmers jaam on haryana up border for no entry in haryana | Patrika News

भाजपा सरकार के फैसले से नाराज किसानों ने बॉर्डर पर लगाया जाम

locationमुजफ्फरनगरPublished: Oct 30, 2017 12:04:24 pm

Submitted by:

sharad asthana

यूपी के किसानों की हरियाणा में एंट्री हुई बंद, बॉर्डर पर तैनात पुलिस ने रोका कैराना क्षेत्र के किसानों को

shamli news

shamli news

शामली। हरियाणा में यूपी के किसानों की फसल की खरीद पर रोक लगाने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार सुबह कैराना में यमुना पुल पर जमा होकर पानीपत-खटीमा मार्ग पर जाम लगा दिया। किसानों ने हरियाणा प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्‍होंने पुल के दोनों और ट्रैक्टर ट्राॅली अड़ाकर रोड जाम कर दिया। करीब पांच घंटे के बाद एडीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। वहीं, घंटों जाम लगने से पुल के दोनों ओर वाहनों की करीब पांच किलोमीटर तक लंबी लाइन लग गई।
पानीपत मंडी में बेचने जा रहे थे धान
कैराना क्षेत्र के किसान ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में धान लेकर हरियाणा के पानीपत मंडी में बेचने जा रहे थे। जैसे ही वे कैराना क्षेत्र से हरियाणा राज्य की सीमा में प्रवेश करने लगे तो उन्हें बॉर्डर पर तैनात पुलिस ने रोक दिया और वापस जाने के लिए कहा। हरियाणा पुलिस का कहना था कि राज्‍य सरकार ने यूपी के धान की खरीदारी पर रोक लगा दी है। इससे नाराज किसानों ने बॉर्डर से पहले सड़क के बीचों-बीच ट्रैक्टर-ट्राॅली खड़े कर जाम लगा दिया। किसानों का कहना था कि हरियाणा सरकार किसानों से भेदभाव कर रही है। यूपी और हरियाणा दोनों प्रदेशों में भाजपा की ही सरकार है, फिर भी किसानों को बिना वजह परेशान किया जा रहा है। किसान अपनी फसल कहीं भी बेच सकते हैं।
पांच किलाेमीटर लगा जाम

बॉर्डर पर जाम के चलते पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम की सूचना पाकर एसडीएम विनोद कुमार सिंह, सीओ राजेश तिवारी, तहसीलदार अभयराज पांडेय व एसओ धर्मेंद्र सिंह पंवार ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने जाम नहीं खोला। इसके बाद शामली से एडीएम शिवबहादुर सिंह वहां पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्या के हल कराने के लिए तीन दिन का समय दिया। इसके बाद ही उन्‍होंने जाम खोला। लगभग पांच घंटे बाद जाकर जाम खुला। वहीं, जाम के कारण एंबुलेंस भी फंसी रही। साथ ही बॉर्डर से गुजरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एडिशनल एसपी जगदीश प्रसाद शर्मा का कहना है क‍ि किसानों ने जाम लगाया था। हरियाणा में उन्‍हें एंट्री नहीं दी जा रही है। किसानों की समस्‍या को लेकर प्रशासन से बात की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो