बता दें कि यह मामला जनपद शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र के पानीपत रोड का है। यहां पर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ महिलाएं संदिग्ध हालात मे घूम रही हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। यह चारों महिलाएं फरीदा, शमीमा, निशा व रमजाना थी। पुलिस ने इनके पास से काफी संख्या में लूटा गया सामान भी बरामद किया है।