script

समाजवादी पार्टी ने की निकाय चुनाव 2017 के प्रत्याशियों की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट

locationमुजफ्फरनगरPublished: Nov 03, 2017 07:46:08 pm

समाजवादी पार्टी ने शामली क्षेत्र में दस में से सात नगर निकायों के लिए अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, देखें पूरी लिस्ट

sp

शामली। यूपी नगर निकाय चुनाव का बिगुल पूरी तरह से बज चुका है। साथ ही सभी पार्टियां अपने-अपने दावेदारों को मैदान में उतारने की घोषणा भी करने लगी है। इसी क्रम में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने शामली क्षेत्र में दस में से सात नगर निकायों के लिए अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं जलालाबाद, थानाभवन एवं बनत नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के चयन को लेकर पेंच फंसा हुआ है। बताया जा रहा है कि दावेदार अधिक होने पर पार्टी ने तीन निकायों में से एक प्रत्याशी के नाम पर सहमति बनाने का प्रयास कर रही है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय पर सपा प्रत्याशियों की घोषणा की है। शामली नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए सुमन कौशिक को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जबकि कांधला में पूर्व चेयरमैन हाजी वाजिद हसन के बजाय मिर्जा फैसल बेग को प्रत्याशी घोषित किया है।

शुक्रवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने प्रत्याशियों की घोषणा की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नरेशचंद उत्तम पटेल द्वारा शामली जिले की सात नगर निकायों में से इन प्रत्याशियों का चयन किया गया है। इसमें शामली नगर पालिका परिषद से सुमन कौशिक पत्नी विजय कौशिक को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा कांधला नगर पालिका परिषद में फैसल बेग को प्रत्याशी बनाया है। जबकि उधर कांधला नगर पालिका परिषद में पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी वाजिद हसन भी मुख्य दावेदारों में शामिल थे।

बताया जा रहा है कि दोनों की पैरवी अलग अलग नेताओं द्वारा की जा रही थी, लेकिन जिसमें पलड़ा फैसल बेग पक्ष का भारी रहा और वह टिकट लेने में कामयाब रहे। वहीं कैराना नगर पालिका परिषद से पूर्व चेयरमैन राशिद अली को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जबकि एलम नगर पंचायत से चंद्रप्रभा पत्नी रामपाल सिंह, गढ़ीपुख्ता नगर पंचायत से कंवरपाल कश्यप, नगर पंचायत झिंझाना से वसीम, नगर पंचायत ऊन से आशोक कुमार को समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया है।

पार्टी के सभी प्रत्याशी सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे और सभी कार्यकर्ता पार्टी के प्रत्याशियों के साथ चुनाव में सहयोग करेंगे। पार्टी हाईकमान द्वारा थानाभवन, जलालाबाद व कस्बा बनत के लिए अभी प्रत्याशियों की घोषण नहीं की गई। इस अवसर पर मुनेश प्रधान, विजय कौशिक, राजपाल सिंह, ओमपाल सिंह, पाल सिंह, राजेश देवी, सुशील शर्मा, मांगेराम, वतन सिंह सैनी, अनिल खेडा, रामपाल सिंह, सोनी, अनिल खेडा, सरफराज अली, रवि बालियान आदि मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो