scriptकिसानों के समर्थन में उतरे भाजपा सांसद वरुण गांधी, बोले- वे हमारा ही खून, समझना होगा उनका दर्द | varun gandhi says farmers are our own blood amid kisan mahapanchayat | Patrika News

किसानों के समर्थन में उतरे भाजपा सांसद वरुण गांधी, बोले- वे हमारा ही खून, समझना होगा उनका दर्द

locationमुजफ्फरनगरPublished: Sep 05, 2021 03:10:29 pm

Submitted by:

lokesh verma

Kisan Mahapanchayat : भाजपा सांसद वरुण गांधी ने दिया किसानों का साथ, कहा- वे हमारा ही खून हैं। हमें सम्मानजनक तरीके से उनके साथ फिर से जुड़ना चाहिए और उनका दर्द समझना चाहिए।

मुजफ्फरनगर. केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे किसानों का मुजफ्फरनगर महापंचायत के दौरान भाजपा सांसद वरुण गांधी ने समर्थन किया है। जहां एक तरफ केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेने पर अड़ी है, वहीं अब भाजपा सांसद वरुण गांधी ने किसानों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद कर दी है। सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि मुजफ्फरनगर में लाखों किसान जुटे हैं। वे हमारा ही खून हैं। हमें सम्मानजनक तरीके से उनके साथ फिर से जुड़ना चाहिए और उनका दर्द समझना चाहिए। उनका नजरिया देखकर जमीन तक पहुंचना चाहिए।
बता दें कि उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने वीडियो के साथ एक ट्वीट किया। उनके द्वारा ट्वीट किया गया वीडियो मुजफ्फरनगर में चल रही किसान महापंचायत का लग रहा है। देर से ही सही, लेकिन किसी भाजपाई ने तो किसानों का दर्ज महसूस किया है। सांसद वरुण गांधी ने किसानों की मांगों को देखते हुए उनके दर्द को समझन की अपील करते हुए कहा है कि मुजफ्फरनगर में आज प्रदर्शन कर रहे लाखों किसान भी हमारा ही खून हैं। वरुण के ट्वीट को भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी रीट्वीट कर दिया है।
यह भी पढ़ें- हकीकत में किसान की झोली खाली : अखिलेश यादव

ज्ञात हो कि केद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मुजफ्फरनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में अन्नदाताओं की महापंचायत हो रही है। करीब दो लाख वर्गफुट के पंडाल और उसके आसपास लाखों किसान मौजूद हैं। जबकि मंच पर भाकियू नेता राकेश टिकैत और नरेश टिकैत के साथ 300 किसान संगठनों के नेता मौजूद हैं। महापंचायत में आंदोलन को मजबूत बनाने को लेकर रणनीति बनाई जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो