2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुजफ्फरनगर
Video: पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा, परिवार वालाें ने उठा दिए सवाल, घंटों हंगामा
Play video

Video: पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा, परिवार वालाें ने उठा दिए सवाल, घंटों हंगामा

थाना पुरकाजी क्षेत्र के लक्सर रोड पर मयंक पुत्र सुनील एक लकड़ी की आड़त पर मुनीम का काम करता था। जाे अचानक लापता हो गया था। मगर उसका शव 23 अगस्त को लक्सर रोड पर ही झाड़ी के पीछे से मिला था। इसी घटना का पुलिस ने खुलासा किया है लेकिन परिजन इस खुलासे से संतुष्ट नहीं हैं।

Google source verification

मुजफ्फरनगर। पिछले माह की गई युवक की हत्या के मामले में पुलिस के खुलासे पर सवाल खड़े गए हैं। पुलिस ने प्रेस वार्ता कर मयंक कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी लक्सर रोड पुरकाजी की हत्या के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने आराेपी के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस और मृतक मयंक का लूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद होने का दावा भी किया है। पुलिस के अनुसार मयंक कुमार लकड़ी की आड़त की दुकान पर काम करता था जिसके पास कुछ पैसे थे। इन्ही पैसों के लालच में उसी आड़त पर गाड़ी चलाने वाले युवक राजा उर्फ समीम पुत्र गफ्फार निवासी जनपद हरिद्वार ने अपने दूसरे साथी के साथ मिलकर उसके साथ लूटपाट की और पहचान लेने पर गला दबाकर हत्या कर दी।
इस मामले में मृतर मयंक के परिजनों ने पुरकाजी थाने में हंगामा करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा है कि उन्हे इंसाफ नहीं मिला है। पुलिस पूरे मामले का खुलासा करें पुलिस से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। इसी को लेकर मृतक मयंक कुमार की मां बहने व अन्य परिजन कई दर्जन महिलाओं के साथ थाने पर पहुंचकर घंटे तक हंगामा करते रहे जिसके बाद सीओ कुलदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को आश्वस्त किया कि पूरे मामले की अभी जांच जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
प्रेस वार्ता के दौरान एसपी क्राइम दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कि फिलहाल इस में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से मृतक का मोबाइल तमंचा बरामद किया है। हत्या का मोटिव मृतक से लूटपाट करने के दौरान पहचाने जाने का है। मामले की जांच अभी जारी है और भी जो तथ्य सामने आएंगे उन्हें भी जांच में शामिल कर लिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश