scriptVidisha Baliyan ने Miss Deaf World 2019 जीतकर देश का नाम किया रोशन, खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं | vidisha baliyan win miss deaf world 2019 in south africa | Patrika News

Vidisha Baliyan ने Miss Deaf World 2019 जीतकर देश का नाम किया रोशन, खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

locationमुजफ्फरनगरPublished: Jul 31, 2019 02:34:14 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

खबर की मुख्य बातें-
-Vidisha Baliyan ने 22 जुलाई 2019 को Miss Deaf World 2019 का खिताब जीतकर कामयाबी की उड़ान भरी
-ये ब्यूटी कॉन्टेस्ट साउथ अफ्रीका के बोमबेला में हुआ था
-Vidisha Baliyan लॉन टेनिस में राष्ट्रीय स्तर और डिफलॉम्पिक्स में भी मेडल जीत चुकी हैं

vidisha baliyan

Vidisha Baliyan ने Miss Deaf World 2019 जीतकर देश का नाम किया रोशन, खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

मुजफ्फरनगर। जिले की बेटी विदिशा बालियान (Vidisha Baliyan) ने 22 जुलाई 2019 को ‘मिस वर्ल्ड डेफ-2019’ (Miss Deaf World 2019) का खिताब जीतकर कामयाबी की उड़ान भरी है। इसी के साथ वह इस खिताब को जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। ये ब्यूटी कॉन्टेस्ट साउथ अफ्रीका के बोमबेला में हुआ था। इससे पहले विदिशा (Vidisha Baliyan) लॉन टेनिस में राष्ट्रीय स्तर और डिफलॉम्पिक्स में भी मेडल जीत चुकी हैं और डेफओलम्पिक्स में इंटरनेशनल टेनिस खिलाड़ी के तौर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें

चेकोस्लाेवाकिया की इवाना ने की कांवड़ियों की सेवा, भारतीय बहू ने कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

vidisha balyan
कॉन्टेस्ट में 16 देशों की प्रतियोगी रहीं शामिल

बोमबेला में हुए इस कॉन्टेस्ट में 16 देशों की प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। जिसमें श्रवण-बाधित विदिशा बालियान ने यह खिताब अपने नाम किया। वहीं दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की प्रतियोगी रही। विदिशा ने इस प्रतियोगिता की तैयारी गुड़गांव और नोएडा में की थी। एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन की मॉडलिंग स्टूडेंट हैं।
यह भी पढ़ें

आजम खान की यूनिवर्सिटी में मिलीं चोरी हुई प्राचीन किताबें, पुलिस ने 4 कर्मचारियों को हिरासत में लिया

vidisha baliyan
गाजियाबाद में रहता है परिवार

बता दें कि विदिशा बालियान मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र के गांव परेई निवासी व जनता इंटर कालेज हरसौली से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए धर्मपाल सिंह की पौत्री हैं। उनके दो पुत्र विपिन बालियान और प्रवीण हैं। विदिशा विपिन की बेटी हैं। विदिशा बालियान का परिवार गाजियाबाद के वसुंधरा में रहता है।
vidisha baliyan
वर्ष 2001 में शुरू हुई ये प्रतियोगिता

श्रवण-बाधित (बधिर) लोगों के लिए शुरू की गई ये प्रतियोगिता साल 2001 में शुरू हुई थी। इस प्रतियोगिता की आधिकारिक भाषा इंटरनेशनल साइन लैंग्वेज हैं। 2001 में पहला ब्यूटी पेजेंट स्पेन में हुआ था। इस प्रतियोगिता के टैलेंट राउंड में विदिशा ने तांडव पर परफॉर्म किया था। गौरतलब है कि तांडव भगवान शिव का डांसफॉर्म माना जाता है। और यह पहली भारतीय हैं जिन्होंने यह खिताब जीता है।
यह भी पढ़ें

RTI में गृह मंत्रालय का खुलासा, पिछले 10 वर्षों में असम राइफल्स के 89 जवान कर चुके हैं खुदखुशी

vidisha baliyan
किसान नेता ने दी बधाई

किसान नेता अशोक बालियान ने बधाई देते हुए कहा कि बहुत से लोग हैं जो अपनी सुनने की क्षमता खो चुके हैं और बहुत टैलेंटिड हैं, जिन्हें अवसर मिलने चाहिए। उन्हें विदिशा बालियान की प्रतिभा पर गर्व है। किसान नेता अशोक बालियान ने मुजफ्फरनगर जिले की बेटी विदिशा बालियान के ‘मिस वर्ल्ड डेफ-2019’ खिताब जितने पर उन्हें शुभकामनाएं दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो