scriptब्रजेश ठाकुर की मिस्ट्री वूमैन मधु दिल्ली में? | cbi found clue of Brajesh Thakur's Mystery Woman Madhu in delhi | Patrika News

ब्रजेश ठाकुर की मिस्ट्री वूमैन मधु दिल्ली में?

locationमुजफ्फरपुरPublished: Oct 08, 2018 05:04:15 pm

Submitted by:

Prateek

रविवार से ही मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में सीबीआई अफसरों की गतिविधियां बढ़ गई हैं…

brajesh

brajesh

(मुजफ्फरपुर): मुजफ्फरपुर बालिक गृह कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद भी मामला पुरी तरह से सुलझ नहीं पाया है। इस मामले में नए नए खुलासे आए दिन होते रहते है। इसी क्रम में ब्रजेश ठाकुर से जुड़ा हुआ एक अहम नाम फिर से सुर्खियों में आया है। ब्रजेश की राजदार कही जाने वाली मधु की जानकारी सीबीआई के हाथ लगी है। बताया जाता रहा है कि मधु ब्रजेश ठाकुर की बेहद करीबी थी और उसे ब्रजेश के सभी काले कारनामों की भी जानकारी थी। इस मामले के सामने आने के बाद से ही सीबीआई उसकी तलाश में है। मधु की जानकारी मिलने के बाद सीबीआई की छानबीन में और भी तेजी आ गई है।

 

दिल्ली में यह कर रही थी मधु…!

मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की मिस्ट्री वूमैन मधु के दिल्ली में होने की सूचना पाकर सीबीआई की गतिविधियां तेज हो गई है। एक बैंक के सीसीटीवी कैमरे के फूटेज में मधु बैंक से तीस हजार का एक चेक कैश करते देखी गई। सीबीआई इस बात की तलाश में जुट गई है कि वह वास्तव में मधु है या कोई और?

 

नौकर की निशानदेही पर हुई गिरफ्तारियां

इस बीच रविवार से ही मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में सीबीआई अफसरों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। सीबीआई ने ब्रजेश के घरेलू नौकर गौरव की निशानदेही पर दो लोगों को गिरफ्तार किया।इन्हें रिमांड पर लिया गया है। इनसे सघन पूछताछ की जा रही है। सीबीआई ब्रजेश ठाकुर के साथ दो जून को पकड़ी गयी सात महिलाओं के बैंक खातों पर ज़र रखे हुई है। ये सभी जेल में बंद हैं।इनके खिलाफ सीबीआई आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो