मुजफ्फरपुर

प्यार में धोखा देने पर हो सकती है सार्वजनिक फजीहत और लाखों खर्च

(Bihar News ) प्यार में धोखा देने (Deceive in love ) से सार्वजनिक फजीहत (Girl friend stoped marriage) भी हो सकती है और लाखों रुपयों का चूना भी लग सकता है। पुलिस र्कारवाई का सामना करते हुए जेल जाने की नौबत आएगी वो अलग है। ऐसी फजीहत का सामना करना पड़ एक रंगीनमिजाज युवक को। युवक को अंदाजा नहीं था कि प्यार में धोखा देने की उसे इतनी बड़ी कीमत अदा करनी पड़ेगी।

मुजफ्फरपुरJun 29, 2020 / 05:56 pm

Yogendra Yogi

प्यार में धोखा देने पर हो सकती है सार्वजनिक फजीहत और लाखों खर्च

मुजफ्फरपुर(बिहार): (Bihar News ) प्यार में धोखा देने (Deceive in love ) से सार्वजनिक फजीहत (Girl friend stoped marriage) भी हो सकती है और लाखों रुपयों का चूना भी लग सकता है। पुलिस र्कारवाई का सामना करते हुए जेल जाने की नौबत आएगी वो अलग है। ऐसी फजीहत का सामना करना पड़ एक रंगीन मिजाज युवक को। युवक को अंदाजा नहीं था कि प्यार में धोखा देने की उसे इतनी बड़ी कीमत अदा करनी पड़ेगी। जगहंसाई तो कराई ही, साथ में लाखों रुपए भी ठिकाने लग गए और अब पुलिस का चक्कर अलग से पड़ गया।

रंग में भंग
यह दिलचस्प वाक्या है मुजफ्फरपुर के बरूराज थाना क्षेत्र के लखनसेन गांव का। हुआ दरअसल यह कि इस गांव में एक घर में बारात आई। तब तक सब कुछ ठीकठाक चल रहा था। दुल्हा अपने संगी-साथियों के साथ हंसी-ठिठौली कर रहा था। बाराती बने यार-दोस्त और रिश्तेदार वधु पक्ष की तरफ से स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे थे। इसी दौरान हंगामा खड़ा हो गया। हंगामा एक महिला ने खड़ा किया। इससे दुल्हे की पोल खुल गई। महिला ने सबको बताया कि यह युवक धोखे से विवाह रचा रहा है। वह उसकी प्रेमिका है और इस युवक से उसके दो बच्चे हैं।

प्रेमिका ने फोड़ा भांडा
इतना सुनने के बाद वर-वधु पक्ष में अफरा-तफरी मच गई। महिला का प्रेमी वैशाली जिले का है। वह अपनी प्रेमिका को धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी करने पहुंचा था। दूल्हे ने अपने ननिहाल मोतीपुर थाना क्षेत्र के धूमनगर से बारात निकाली थी ताकि उसकी प्रेमिका को इसकी जानकारी नहीं हो। जैसे ही बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची तो बारातियों के आवभगत के बाद लड़की पक्षवालों ने दूल्हा और उसके परिजनों को बंधक बना लिया था।

दुल्हा व बाराती बंधक
दोनों पक्षों में वार्ता होने के बाद बारात को ग्रामीणों ने मुक्त किया। जानकारी के अनुसार वैशाली जिले के घटारो निवासी शंकर सिंह के पुत्र आनंद मोहन की शनिवार को शादी थी। बारात बरूराज थाना क्षेत्र के लखनसेन आनी थी। बारात आने से पूर्व पटना निवासी महिला अचानक दुल्हन के घर पहुंच गई। उसने बताया कि जिस लड़के की शादी हो रही है वह उसका प्रेमी है औऱ उससे उस दो बच्चे भी हैं। दोनों एक साथ दिल्ली में रहते हैं। उसने दुल्हन पक्ष से शादी रोकने की गुहार लगाई।

फेंसबुक से हुई थी दोस्ती
महिला ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से उसका आनंद मोहन से प्रेम हुआ था जिसके बाद वह उसकी बहन की शादी में उसके घर गई थी। बताया कि उसे कोल्ड ड्रिंक्स में नशा खिलाकर आनंद मोहन और उसके एक अन्य संबंधी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। अश्लील वीडियो बना वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसे दो बच्चे हो गए, लेकिन उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। बरूराज थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने घटना की पुष्टि करतेे हुए बताया कि पीडि़ता वैशाली के करताहा थाने में लिखित शिकायत कर चुकी है। शादी रुक गई है।

मामला गया पुलिस में
इसी बीच सूचना पाकर बरूराज पुलिस भी मौके पर पहुंची। पीडि़ता ने पुलिस को भी आपबीती सुनाई। दुल्हन पक्ष ने शादी रोकने पर अपनी सहमति दी जिसके बाद उक्त महिला बरूराज पुलिस के साथ चली गई। शादी को लेकर रास्त भर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दुल्हन और दूल्हा पक्ष के बीच वार्ता हुई। इसके अनुसार शादी में हुए खर्च की राशि दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष को वापस किया जिसके बाद दूल्हे और स्वजनों को मुक्त किया गया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.