मुजफ्फरपुर

अस्पताल में भर्ती महिला कैदी के साथ सुरक्षाकर्मियों ने किया गैंगरेप

पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है…

मुजफ्फरपुरNov 30, 2018 / 03:44 pm

Prateek

(मुजफ्फरपुर): मुजफ्फरपुर जिले के एक अस्पताल में भर्ती महिला कैदी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों पर आरोप लगा है।


मिली जानकारी के अनुसार सितामढ़ी जेल में बंद महिला कैदी को 11 नवंबर को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज (एसकेएमसीएच) अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जेल प्रशासन की ओर से महिला की निगरानी के लिए एक महिला और दो पुरूष सुरक्षाकर्मियों को अस्पताल में तैनात किया गया था। पीड़िता का आरोप है कि दोनों पुरूष सुरक्षाकर्मियों ने उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया।


शौच के लिए गई पीड़िता को बनाया शिकार

महिला कैदी के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। 22 नवंबर के दिन अस्पताल से जेल पहुंचकर पीड़िता ने जेल अधीक्षक को आप—बीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि 14 नवंबर के दिन वह देर रात शौच के लिए गई थी। तभी दोनों आरोपित वहां पहुुंचे और उसे बेहोश करके उसके साथ गैंग रेप किया।


जेल अधीक्षक ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए स्थानीय थाने को तहरीर भेजी है। मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Home / Muzaffarpur / अस्पताल में भर्ती महिला कैदी के साथ सुरक्षाकर्मियों ने किया गैंगरेप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.