scriptगिरोह ने किया किशोर का अपहरण, रोज होता था अप्राकृतिक यौनाचार | Unnatural sex with innocent boy after kidnapped | Patrika News

गिरोह ने किया किशोर का अपहरण, रोज होता था अप्राकृतिक यौनाचार

locationमुजफ्फरपुरPublished: Apr 26, 2016 11:09:00 pm

जिला क्षेत्र से एक सिंडिकेट के सदस्यों ने 11 वर्षीय किशोर का अपहरण कर
लिया था, उसके साथ रोज अप्राकृतिक यौनाचार होता था…

sexually abused

sexually abused

मुजफ्फरपुर। जिला क्षेत्र से एक सिंडिकेट के सदस्यों ने 11 वर्षीय किशोर का अपहरण कर लिया था। इसके बाद उसके साथ रोज एक सदस्य अप्राकृतिक यौनाचार भी करता था। इस गिरोह के चार सदस्य पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं।

यह सनसनीखेज खुलासा मोतीपुर और मधुबनी पुलिस की संयुक्त पूछताछ में बरामद किशोर ने किया है। पुलिस ने अपहरण में शामिल प्रेम कुमार चौधरी, दिलीप कुमार व भाग्य नारायण उर्फ सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों अहियापुर थाना के चकमहमद गांव के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार उस किशोर को जिले के मोतीपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख गजाधर राय के पुत्र केडी यादव के सिंडिकेट के सदस्यों ने अगवा किया था। जिसमें से एक सदस्य प्रेम कुमार चौधरी उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार भी करता था। जब किशोर इसका विरोध करता था तो उसके साथ मारपीट की जाती थी।

हालांकि पुलिस केडी यादव और उसके अन्य गुर्गे की जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। पुलिस अब तक उस महिला को भी गिरफ्तार नहीं कर पायी है जो अपहृत किशोर व प्रेम कुमार चौधरी को खाना बनाकर खिलाती थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो