scriptगरमाई यूपी की राजनीति, सपाइयों ने फूंका सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला | akhilesh yadav detained auraiya case against sp workers Effigy burned CM Yogi Adityanatha | Patrika News

गरमाई यूपी की राजनीति, सपाइयों ने फूंका सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला

locationमुजफ्फरनगरPublished: Aug 17, 2017 04:00:00 pm

Submitted by:

Rajkumar

मुजफ्फरनगर शहर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के महावीर चौंक पर पुलिस की मौजूदगी में यह पुतला फूंका गया।

yogi adityanath Effigy burnt
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के औरैया में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका है। शहर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के महावीर चौंक पर पुलिस की मौजूदगी में यह पुतला फूंका गया। पुतला फूंकने के बाद पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में जमकर धक्का मुक्की भी हुई। वहीं दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं गिरफ्तार भी किया गया है।
बता दें कि समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गुरुवार को हिरासत में ले लिया गया है। जिसके बाद से पूरे प्रदेश में सपाइयों के बीच खलबली मच गई है। वहीं इस बीच मुरादाबाद में भी समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी के घर सपा कार्यकर्ता एकत्र हो रहे हैं। साथ ही सपा के जिला कार्यालय में भी कार्यकर्ता एकत्र हो रहे हैं। ये सभी लोग अखिलेश यादव की गिरफ्तारी विरोध में इक्ट्ठा हो रहे हैं।
आपको बता दें कि उपचुनाव को लेकर हुए बवाल के बाद गुरुवार को औरेया जाने के दौरान अखिलेश यादव को उन्‍नाव-एक्सप्रेसवे पर हिरासत में ले‌ लिया गया है। वहीं अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद समाजवादी कार्यकताओं ने हाईवे पर हंगामा शुरू कर दिया। आपको बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हो रहे उपचुनाव के पर्चा दाखिले में बुधवार को जमकर बवाल देखने को मिला था। इस दौरान सपा कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए थे। इसलिए पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक प्रदीप यादव को भी हिरासत में ले लिया था।
क्या था मामला

दरअसल उत्तर प्रदेश के औरैया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के नामांकन के दौरान पुलिस और सपा समर्थकों के बीच तीखी झड़प हो गई। यह बवाल बीजेपी के गरौठा विधायक की गाड़ी के मुख्यालय में घुसने को लेकर हुआ। पुलिस ने मामले को बढ़ता देख आंसू गैस के गोले दागे। साथ ही फायरिंग और लाठी चार्ज भी किया। इसी के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि यूपी पुलिस ने मीडिया के कैमरे को बंद करवाकर सपा कार्यकर्ताओं की बेरहमी से पिटाई की है। वे इसी का विरोध करने के लिए एक्सप्रेस वे के रास्ते औरैया जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अखिलेश यादव को रोक कर उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने उन्हें भौराह कृषि विज्ञान केंद्र में रखा है। उन्होंने कहा कि पुलिस बीजेपी के इशारे पर काम कर रही है। सपा के पूर्व विधायक प्रदीप यादव की बेरहमी से पिटाई की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो