सहारनपुर। सिरफिरे आशिक की एकतरफा माेहब्बत ने एक लड़की की जिंदगी में जहर घाेल दिया। सिर्फ लड़की ही नहीं उसके मंगेतर का पूरा परिवार भी सहमा हुआ है। इस सिरफिरे आशिक ने लड़की की शादी तय हाेने पर उसके मंगेतर काे धमकी दी है कि, अगर उसने शादी नहीं ताेड़ी ताे सबकाे बर्बाद कर देगा। इतना ही नहीं एक ट्रेलर के रूप में युवक ने लड़की के मंगेतर की दुकान में आग लगा दी आैर फिर दूसरा लैटर छाेड़कर धमकी दी है कि ये ताे बस ट्रेलर है पूरी फिल्म अभी बाकी है।
आपकाे बता दें कि इतना कुछ हाेने के बाद लड़के वालाें का परिवार सहम गया है आैर उन्हाेंने फिलहाल इस शादी काे रोक दिया है। पिलखना तला निवासी यह लड़का कम्प्यूटर इंजीनियर है आैर एक आईटी कंपनी में काम करता है। इसकी शादी सहारनपुर की रहने वाली एक लड़की से तय हुई थी। अब आठ नवंबर काे बारात आनी थी। दाेनाें के परिवार के लाेग शादी की तैयारियाें में जुटे हुए थे कि एक लैटर ने इन दाेनाें ही परिवाराें के सदस्याें में भूचाल ला दिया। लड़के के परिवार वालाें की मानें ताे खुद काे मुजफ्फरनगर का रहने वला दानिश बताने वाले एक युवक ने उन्हें लैटर देकर कहा है कि जिस लड़की से उनके बेटे का रिश्ता हुआ है वह सिर्फ उसकी है आैर यदि रिश्ता नहीं ताेड़ा ताे वह उनके बेटे काे मार देगा।
आराेप यह भी है कि सिरफिरे आशिक ने सिर्फ धमकी ही नहीं दी बल्कि लड़की के मंगेतर के पिता पर जाे यहां आईटीसी फैक्ट्री में काम करते हैं, उन पर फायरिंग भी करा दी। आराेप है कि इसके बाद भी जब दाेनाें परिवार शादी की तैयारियाें में लगे रहे ताे दीवाली की रात मनचले आशिक ने लड़के पक्ष की दुकान में आग लगा दी आैर वहां एक लैटर छाेड़ दिया कि यह ताे सिर्फ ट्रेलर है यदि शादी नहीं रुकी ताे पूरे घर में आग लगा देगा। अब खुद काे मुजफ्फरनगर का रहने वाला बताने वाले इस दानिश नाम के युवक ने दानाें ही घराें की नींद उड़ा दी है आैर फिलहाल यह शादी रुक गई है।
लड़के के पिता, राव अकबर ने पुलिस काे पूरा मामला बताते हुए आराेपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, लेकिन इस अजीब घटना काे देखकर पुलिस काे भी समझ नहीं आ रहा है कि एक लैटर के आधार पर वह मुजफ्फरनगर के रहने वाले दानिश आजम काे कैसे तलाशेगी जब लड़की ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया है वह इस नाम के किसी भी युवक काे नहीं जानती।