scriptरालोद कार्यकर्ता से मांगा टोल तो जमकर हुआ हंगामा | RLD workers protest at siwaya toll plaza meerut | Patrika News

रालोद कार्यकर्ता से मांगा टोल तो जमकर हुआ हंगामा

locationमुजफ्फरनगरPublished: Dec 05, 2016 04:03:00 pm

Submitted by:

sandeep tomar

दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 पर सिवाया टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा हुआ

protest

protest

मुजफ्फरनगर। जनपद मेरठ में दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 पर सिवाया टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा हुआ। राष्ट्रीय लोक दल द्वारा दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी धरने प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बुलेरो कार से कुछ कार्यकर्ताओं दिल्ली की तरफ जा रहे थे। इन कार्यकर्ताओं को टोल ना देने के कारण सिवाया टोल पर रोक लिया गया।

फोन कर बुलाए नेता

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि टोल कर्मियों ने एक रालोद कार्यकर्ता के साथ अभद्रता की। जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। खतौली निवासी रालोद कार्यकर्ता ने घटना की जानकारी रालोद के अन्य पदाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, लोकदल के युवा नेता मंडल अध्यक्ष अभिषेक चौधरी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ टोल प्लाजा पर पहुंच गये। रालोद कार्यकर्ताओं ने टोल पर हंगामा शुरु कर दिया। रालोद नेता अभद्रता करने वाले टोलकर्मी को तलाशने लगे इसी हंगामे के चलते टोल लगभग एक घंटे तक फ्री चला।

पुलिस ने संभाली भीड़


घटना की सूचना पर थाना दौराला पुलिस मौके पर पहुंची। हंगामा बढ़ते देख पुलिस के आला अधिकारी भी टोल प्लाजा पहुंच गये। घटों चले हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की बात कहते हुए भीड़ को शांत किया। इसके बाद रालोद कार्यकर्ता दिल्ली में जंतर मंतर पर हो रहे धरने प्रदर्शन के लिए रवाना हो गये। मौके पर लोकदल के युवा नेता मंडल अध्यक्ष अभिषेक चौधरी, अजीत राठी, धर्मेन्द्र तोमर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो