रतनपुरी क्षेत्र के गांव भूत खेड़ी का मामला
मामला थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव भूत खेड़ी का है। वहां गुरुवार को एक पक्ष के लोगों ने बुधवार को रविदास जयंती के मौके पर गांव में बड़ी धूमधाम के साथ शोभयात्रा निकाली थी। इसके बाद एक परिवार की लड़की के साथ गांव के ही कुछ दबंगों ने छेड़छाड़ कर दी। गांव में घटना का विरोध करने पर दबंगों ने पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट कर दी। इसकी सूचना पीड़ितों ने थाना रतनपुरी को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।हालांकि, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को कुछ ही देर बाद छोड़ दिया और रविदास आश्रम मंदिर के महंत ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कर दिया।

गुरुवार को फिर की युवती से छेड़छाड़ इसके बाद गुरुवार को दिन निकलते ही फिर एक युवती से छेड़छाड़ हो गई, जिसके बाद बवाल हो गया। आरोप है कि दबंगों ने एक पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी। इस पर फिर से दोनों पक्षो में धारदार हथियार, पथराव और लाठी-डंडे चले, जिसमें एक दर्जन से भी ज्यादा लोग घायल हुए। घटना की सूचना पर आसपास की सभी थानों की पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर में 7 सितम्बर 2013 को छेड़छाड़ की घटना को लेकर ही सांप्रदायिक दंगे हुए थे, जिसमें 60 से भी ज्यादा लोग अपनी जान गंवा बैठे थे।
पुलिस दे रही दबिश मामले में एसपी देहात अजय सहदेव का कहना है कि लड़की के साथ छेड़खानी के बाद महंत ने सुलह मशविरा कराया था। गुरुवार सुबह फिर छेड़खानी के बाद मारपीट हो गई। इसमें कई लोगों को चोटें आई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।