scriptतिरंगा यात्रा निकालकर योगी के मंत्री ने किया शहीद सैनिकों के परिवार को सम्मानित | Sanjiv Ballyan trianga yatra Independence Day story news in Hindi | Patrika News
मुजफ्फरनगर

तिरंगा यात्रा निकालकर योगी के मंत्री ने किया शहीद सैनिकों के परिवार को सम्मानित

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने आज मुज़फ्फरनगर जनपद के लगभग 16 गांवो में बाइको से तिरंगा यात्रा निकालकर पूरे क्षेत्र को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

मुजफ्फरनगरAug 13, 2017 / 07:08 pm

pallavi kumari

trianga yatra

trianga yatra

मुजफ्फरनगर. पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सभी सांसदों और मंत्रियों द्वारा अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में एक तिरंगा यात्रा निकालकर स्वतंत्रता सेनानियों के घर पहुंचकर उनके सम्मान करने का काम किया था। लेकिन इस साल भी मोदी के मंत्री संजीव बालियान ने स्वंत्रता दिवस से पहले अपनी लोकसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालकर शहीद हुए सैनिकों के परिवार को सम्मानित करने का काम किया है। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने आज मुज़फ्फरनगर जनपद के लगभग 16 गांवो में बाइको से तिरंगा यात्रा निकालकर पूरे क्षेत्र को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
यह भी पढ़ें
 भाजपा सांसद हुकुम सिंह के स्वागत समारोह में बार गर्ल्स ने लगाए जमकर ठुमके, देखें वीडियो

दरअसल पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वंत्रता सेनानियों के सम्मान में सभी सांसदों व मंत्रियों को स्वंत्रता दिवस से पहले तिरंगा यात्रा निकालते हुए स्वंत्रता सेनानियों के सम्मान करने का निर्देश दिया था। जिसको सभी ने पूरी निष्ठा के साथ किया था। इस बार भी मुज़फ्फरनगर लोकसभा सीट से सांसद व मोदी के कैबिनेट में जल संसाधन राज्यमंत्री संजीव बालियान ने अपने लोकसभा क्षेत्र में हजारों बाइकों के काफिले के साथ तिरंगा यात्रा निकाली और जो सेना में जवान शहीद हुए है। उनके घर व गांव पहुंचकर सम्मान किया।
यह भी पढ़ें
 स्वतंत्रा दिवस की तैयारियां मदरसों में हुई शुरू, तिरंगा लहराएंगे, राष्ट्रगान गाएंगे पर वंदे मातरम नहीं कहेंगे

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान आज बाइकों से तिरंगा यात्रा निकालते हुए लगभग 16 गांव में पहुंचे। तिरंगा यात्रा काकड़ा गांव से शुरू होकर शाहपुर, बसी, गढ़ी, फुगाना, खरड़ भोरकला सिसौली सहित दर्जनों गांव में निकाली गई। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने बताया कि पिछले वर्ष इस तिरंगा यात्रा की शुरूआत हुई थी। अब हम हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा निकालते है। और शहीद हुए जवानों के परिवार से मिलकर उन्हें याद करते है। आज लगभग 16 गांवो में ये यात्रा जाएगी और इस यात्रा में युवा बहुत उत्साह के साथ लगा हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो