राजस्थान के किसानों पर 1,47 लाख करोड़ का कर्ज बकाया, केंद्र के पास नहीं है किसान कर्जमाफी की कोई योजना
नागौरPublished: Aug 08, 2023 01:52:08 pm
सांसद हनुमान बेनीवाल के सवाल पर लोकसभा में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड़ ने दी जानकारी


सांसद हनुमान बेनीवाल के सवाल पर लोकसभा में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड़ ने दी जानकारी
नागौर. केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड़ ने लोकसभा में बताया कि राजस्थान के किसानों पर 1,47,538.62 करोड़ का कृषि कर्ज बकाया है। मंत्री कराड़ ने राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड से प्राप्त सूचना के अनुसार 30 जून 2023 तक राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों में किसानों पर बकाया कृषि कर्ज के आंकड़े बताए। वहीं किसानों की वित्तीय स्थिति पटरी पर लाने के लिए किसानों की कर्ज माफी के लिए रूपरेखा के संबंध में कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव केन्द्र सरकार के पास विचाराधीन नहीं है। मंत्री कराड़ ने यह जानकारी नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की ओर से लोकसभा में लगाए गए किसान कर्ज माफी की योजना तथा देश में किसानों पर बकाया कृषि कर्ज से जुड़े सवाल के जवाब में दी।