scriptमिर्धा कॉलेज में खेल सुविधाओं पर खर्च होंगे 1.66 करोड़ रुपए | 1.66 crores to be spent on sports facilities in Mirdha College Nagaur | Patrika News

मिर्धा कॉलेज में खेल सुविधाओं पर खर्च होंगे 1.66 करोड़ रुपए

locationनागौरPublished: Jul 06, 2020 10:40:21 am

Submitted by:

shyam choudhary

कॉलेज के इतिहास में खेल पर पहली बार खर्च होगी इतनी बड़ी राशि, कॉलेज परिसर में बनेगा पेवेलियन व चार सौ मीटर का ट्रेक

1.66 crores to be spent on sports facilities in Mirdha College Nagaur

1.66 crores to be spent on sports facilities in Mirdha College Nagaur

नागौर. जिला मुख्यालय के श्री बी.आर. मिर्धा महाविद्यालय में खेल सुविधाओं को विकसित करने के लिए राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने 1.66 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति एक साथ जारी की है। कॉलेज इतिहास में यह पहला अवसर है जबकि खेल सुविधाओं पर इतनी बड़ी राशि एक साथ खर्च की जाएगी। छात्र निधि कोष से खर्च होने वाली इस राशि से कॉलेज परिसर में 400 मीटर का ट्रेक, रिटायरिंग रूम एवं पेवेलियन का निर्माण कराया जाएगा।
राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त शासन सचिव डॉ. मोहम्मद नईम द्वारा जारी आदेशानुसार राजस्थान राज्य छात्रनिधि नियम (राजकीय महाविद्यालय), 1970 के नियम 4 (3) (एच) के अन्तर्गत 16 दिसम्बर 2004 को जारी आदेश एवं व्यय प्रावधान में संशोधन कर नवीन राजस्थान राज्य छात्रनिधि (राजकीय महाविद्यालय) नियम, 2019 के तहत नागौर के श्री बी.आर. मिर्धा राजकीय महाविद्याल्य में खेल सम्बन्धी ढांचागत व्यवस्था निर्माण के लिए महाविद्यालय के छात्रनिधि कोष में उपलब्ध राशि में से 166 लाख का व्यय करने की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है।
शिक्षा मंत्री ने दिखाई रुचि तो मिली स्वीकृति
कॉलेज सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ महीनों पूर्व कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष श्रवण चांगल के कार्यालय के उद्घाटन समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी मुख्य अतिथि के रूप में यहां आए थे। उस दौरान कॉलेज प्राचार्य एवं छात्रसंघ पदाधिकारियों ने उन्हें कॉलेज में खेल सुविधाओं को विकसित करने के लिए बजट स्वीकृत करने की मांग की थी। इस पर मंत्री ने बजट की कमी बताई तो कॉलेज स्टाफ ने छात्र निधि से स्वीकृति देने की बात कही, जिस पर उन्होंने प्रस्ताव बनाकर जयपुर भिजवाने के निर्देश दिए थे। कॉलेज प्रशासन द्वारा ट्रेक, पेवेलियन व रिटायरिंग रूम का प्रस्ताव बनवाकर भिजवाने पर मंत्री भाटी ने व्यक्तिगत रुचि दिखाते हुए लगातार इस मामले का फॉलोअप किया और गत 30 जून को मंत्री की सहमति के बाद राज्य सरकार ने स्वीकृति जारी कर दी।
बार-बार जाना पड़ता है स्टेडियम
गौरतलब है कि कॉलेज में खेल के मैदान एवं सुविधाएं होने के कारण छात्रों व स्टाफ को प्रति वर्ष आयोजित होने वाली खेल गतिविधियों के लिए बार-बार जिला स्टेडियम जाना पड़ता है। कॉलेज परिसर में पेवेलियन व ट्रेक आदि तैयार होने पर कॉलेज खिलाडिय़ों की कई गतिविधियां यहीं आयोजित हो सकेंगी। कॉलेज परिसर में पहले से तैयार इनडोर हॉल का भी उपयोग बढ़ सकेगा।
छात्रों को मिलेंगी सुविधाएं
छात्र निधि कोष के 1.66 करोड़ से कॉलेज परिसर में ट्रेक, पेवेनलियन व रिटायरिंग रूम तैयार किया जाएगा, इससे छात्रों को कॉलेज परिसर में ही खेल सुविधाएं मिल सकेंगी। यह स्वीकृति सामूहिक प्रयास से मिली है। हमारा प्रयास रहेगा कि छात्रों को शैक्षणिक गतिविधियोंं के साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों में छात्रों की भागीदारी बढ़े।
– डॉ. शंकरलाल जाखड़, प्राचार्य, बीआर मिर्धा राजकीय कॉलेज, नागौर

ट्रेंडिंग वीडियो