scriptनागौर में पांच पूर्व सभापति व अध्यक्षों ने पत्नियों, पुत्र वधुओं व पुत्री को उतारा चुनाव में | 109 women out of 233 candidates in Nagaur Municipal Council election | Patrika News

नागौर में पांच पूर्व सभापति व अध्यक्षों ने पत्नियों, पुत्र वधुओं व पुत्री को उतारा चुनाव में

locationनागौरPublished: Jan 26, 2021 05:39:51 pm

Submitted by:

shyam choudhary

पूर्व विधायक आचार्य की पुत्र वधु भी लड़ रही चुनाव, नागौर नगर परिषद चुनाव में 233 प्रत्याशियों में से 109 महिलाएं – नागौर नगर परिषद के 60 वार्डों में से 20 हैं महिलाओं के नाम आरिक्षत – सभापति की कुर्सी महिला आरक्षित होने से बढ़ी महिला उम्मीदवारों की संख्या

nikay chunav 2019 : जेठ, भाभी, चाचा, मौसेरे भाई और भाई-बहन चुनाव मैदान में

nikay chunav 2019 : जेठ, भाभी, चाचा, मौसेरे भाई और भाई-बहन चुनाव मैदान में

नागौर. नागौर नगर परिषद के चुनाव में इस बार सभापति की सीट महिला के लिए आरक्षित होने के कारण इस बार महिला उम्मीदवारों की संख्या लगभग आधी है। वार्ड 35 से निर्विरोध निर्वाचन के बाद नगर परिषद के 59 वार्डों में से कुल 233 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें से 109 महिला उम्मीदवार हैं। हालांकि 60 वार्डों में से 20 वार्ड ही महिलाओं के लिए आरक्षित है, लेकिन सभापति की सीट महिला के लिए आरक्षित होने से सामान्य वार्डों में भी महिलाएं ताल ठोक रही हैं।
नगर परिषद के 28 जनवरी को होने वाले पार्षद पद के चुनाव को लेकर कई वार्डों में रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। खास कर उन वार्डों में मुकाबला काफी कड़ा है, जहां के प्रत्याशी सभापति की दौड़ में हैं। इनमें पूर्व सभापति बिरदीचंद सांखला की पत्नी रमा वार्ड 47 से तो कृपाराम सोलंकी की पत्नी जंवराई वार्ड 18 से तथा मांगीलाल भाटी की पत्नी ममता वार्ड 15 से अपना भाग्य आजमा रही हैं। इसी प्रकार दो पूर्व अध्यक्षों के परिवार की महिलाएं चुनाव मैंदान में हैं। पूर्व नग पालिका अध्यक्ष अशोक मच्छी के पुत्र की पत्नी पिंकी वार्ड 36 से तथा मनोहरसिंह राठौड़ की पुत्री मनीषा वार्ड 13 से चुनाव लड़ रही है। इसी प्रकार पूर्व विधायक व मंत्री रहे दामोदरदास आचार्य की पुत्र वधु राजलक्ष्मी आचार्य वार्ड 19 से चुनाव मैदान में है।
जांगीड़ खुद लड़ रहे चुनाव
पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम जांगीड़ वार्ड 23 से खुद चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं वार्ड 8 से पूर्व पार्षद हरिराम जाखड़ की पत्नी शिवरी चुनाव लड़ रही है। हालांकि शिवरी भी पूर्व में पार्षद रह चुकी है। पति-पत्नी चार बार पार्षद रह चुके हैं और इस बार फिर मैदान में हैं।

यह है नागौर नगर परिषद के वार्डों की आरक्षण व्यवस्था
नागौर नगर परिषद के वार्डों का पुनर्गठन होने के बाद गत वर्ष अक्टूबर में निकाली गई आरक्षण लॉटरी के अनुसार अनुसूचित जाति के लिए 8 वार्ड निर्धारित किए गए। इसमें वार्ड 12, 3 व 10 अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए, जबकि वार्ड 6, 27, 57, 54 व 9 अनुसूचित जाति के पुरुषों के लिए आरक्षित हुए। वहीं ओबीसी महिलाओं के लिए वार्ड 21, 30, 17 व 33 आरक्षित हुए। इसी प्रकार ओबीसी के पक्ष में वार्ड 59, 31, 4, 28, 23, 55, 32, 16 व वार्ड 22 की लॉटरी निकली। सामान्य वर्ग महिलाओं के पक्ष में 11, 34, 44, 36, 41, 15, 37, 53, 14, 45, 43, 60, 51 वार्ड की लॉटरी निकली। शेष सभी 26 वार्ड साधारण वार्ड रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो