पास ही के गांव में जा रहे ग्रामीणों से भरी जीप पलटी, बालिका की मौत, आठ घायल
नागौरPublished: Mar 22, 2019 03:10:07 pm
https://www.patrika.com/rajasthan-news/
15 years old girl dies in road accident, 8 others injured
नागौर। नागौर जिले के श्रीबालाजी थाना क्षेत्र के चाऊ-झोरड़ा मार्ग पर एक जीप पलटने से बालिका की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार चाऊ गांव के कुछ लोग जीप में सवार होकर पास ही सिद्धों की ढाणियों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान बराबर एक वाहन आने से उनकी जीप सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। जीप पलटने से मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकालने में मदद कर उन्हें नागौर जिला मुख्यालय स्थित जेएलएन अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकत्सकों ने 15 वर्षीय बालिका रामेश्वरी पुत्री सहीराम को मृत घोषित कर दिया। हादसे में रिछपाल, भरत, कमला, करिश्मा, रामनारायण, निरमा, पुखराज व सुशीला आदि घायल हो गए। घायलों के सिर, हाथ व पैरों मेंं गंभीर चोटें आईं हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर श्रीबालाजी पुलिस भी अस्पताल पहुंची व घायलों के बारे में जानकारी ली। मृतका के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। जिसे बाद में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा।