script551 couples offered sacrifices in social harmony Mahayagya | 551 जोड़ों ने सामाजिक समरसता महायज्ञ में दी आहुतियां | Patrika News

551 जोड़ों ने सामाजिक समरसता महायज्ञ में दी आहुतियां

locationनागौरPublished: Dec 25, 2022 11:17:51 pm

Submitted by:

Ravindra Mishra

-151 कुंडीय महायज्ञ का हुआ आयोजन

-वैदिक मंत्रों के बीच पढ़ाया सामाजिक समरसता का पाठ

551 जोड़ों ने सामाजिक समरसता महायज्ञ में दी आहुतियां
महायज्ञ में आहुतियां देते ुहए
कुचामनसिटी (नागौर). वैदिक एवं दैविक मंत्रों के लाल, पीले और सफेद वस्त्रों में सजे सर्वसमाज के लोगों ने 151 कुंडीय महायज्ञ में आहुतियां देकर सामाजिक समरता का संदेश दिया। इस अवसर पर तुलसी पूजन कर पौधे वितरित किए।
स्टेशन रोड़ पर त्रिसिंगिया के पास सर्वोदय वाटिका में रविवार को कृषिदूत विश्व विकास फाउंडेशन व भीम युवाशक्ति के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक समरसता महायज्ञ का आयोजन हुआ। महंत ओमदास महाराज के सानिध्य में सर्वसमाज के 551 जोड़ों ने महायज्ञ में आहुतियां देकर मंगलकामना की। कार्यक्रम के शुभारंभ में भारत माता को नमन कर अरणी मंथन के साथ वेदियों पर अग्नि प्रज्वलित की गई। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां दे कर सर्व कल्याण की कामना की। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम ने कहा कि हिन्दू कभी पतित नहीं हो सकता। मम दीक्षा हिन्दू रक्षा। हम सभी भारत माता की संतान हैं अतः अस्पृश्यता और सामाजिक कुरीतियों का बहिष्कार करना चाहिए। अपने व्यवहार में एकात्मता एवं समानता की भावना को बरकरार रखना चाहिए।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.