scriptमिर्धा कॉलेज में 97.80 प्रतिशत वाले विद्यार्थियों को मिला बीएससी मैथ्स में प्रवेश | 97.80 percent students got admission in B.Sc Maths in BRMirdha College | Patrika News

मिर्धा कॉलेज में 97.80 प्रतिशत वाले विद्यार्थियों को मिला बीएससी मैथ्स में प्रवेश

locationनागौरPublished: Sep 22, 2021 09:43:28 pm

Submitted by:

shyam choudhary

बीआर मिर्धा व महिला कॉलेज की कटऑफ व प्रतीक्षा सूचियां जारी

merit list of Mirdha College Nagaur releases

merit list of Mirdha College Nagaur releases

नागौर. जिला मुख्यालय के श्री बीआर मिर्धा राजकीय महाविद्यालय व श्रीमती माडीबाई मिर्धा राजकीय महिला महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की कटऑफ लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी गईं। बीआर मिर्धा कॉलेज की ओर से जारी की गई स्नातक प्रथम वर्ष बीए, बीकॉम व बीएससी की वरियता सूचियों में कटऑफ माक्र्स ने इस बार पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हालांकि कोरोना महामारी के चलते बिना परीक्षा उत्तीर्ण किए गए विद्यार्थियों को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में खूब नम्बर दिए थे, लेकिन फिर भी मंगलवार को जारी स्नातक प्रथम वर्ष की कटऑफ लिस्ट में बीएससी मैथ्स सामान्य वर्ग की कटऑफ 97.80 प्रतिशत रही, जबकि बीएससी बायो की सामान्य वर्ग कटऑफ 95.80 प्रतिशत रही। इसी प्रकार ओबीसी वर्ग में बीएससी मैथ्स की 95.80 प्रतिशत व बीएससी बायो की 94.80 प्रतिशत कटऑफ रही है।
बीआर मिर्धा कॉलेज की कटऑफ
कक्षा – सामान्य – ईडब्ल्यूएस – ओबीसी – एससी – एसटी – एमबीसी
बीए – 92.20 – 70 – 90 – 87 – रिक्त – 79.20
बीकॉम – 79.80 – 72 – 50.60 – 43.29 – रिक्त – रिक्त
बीएससी बायो – 95.80 – 83.80 – 94.80 – 92.40 – 89 – 86.60
बीएससी मैथ्स – 97.80 – 90 – 95.80 – 91.60 – 65.20 – 75.20
बीआर मिर्धा कॉलेज की प्रतीक्षा सूची
कक्षा – सामान्य – ईडब्ल्यूएस – ओबीसी – एससी – एसटी – एमबीसी
बीए – 86.80 – 64.40 – 85 – 83.20 – रिक्त – 57.20
बीकॉम – 51.40 – – – – – –
बीएससी बायो – 92.40 – 65.20 – 91.40 – 89.60 – – – –
बीएससी मैथ्स – 94.20 – 66 – 93 – 88.20 – – –
———

महिला कॉलेज की कटऑफ लिस्ट
कक्षा – सामान्य – ईडब्ल्यूएस – ओबीसी – एससी – एसटी – एमबीसी
बीए – 88.80 – 74.20 – 86.40 – 81 – रिक्त – 80
बीएससी बायो – 92.40 – 74 – 89 – 65.60 – 92 – 88.20
महिला कॉलेज की प्रतीक्षा सूची
कक्षा – सामान्य – ईडब्ल्यूएस – ओबीसी – एससी – एसटी – एमबीसी
बीए – 81.80 – रिक्त – 77.80 – 65.60 – – –
बीएससी बायो – 65.40 – रिक्त – 61.80 – 63.40 – – –
27 तक जमा होगी फीस
बीआर मिर्धा कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. हरसुख राम छरंग व महिला कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रिछपालसिंह ने बताया कि कटऑफ सूची व प्रतीक्षा सूची के प्रवेशार्थी अपने आवेदन पत्रों का सत्यापन महाविद्यालय में सम्बन्धित काउण्टर पर 25 सितम्बर तक करवाकर अपनी निर्धारित फीस 27 सितम्बर तक ई-मित्र पर जमा करवा दें। निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा नहीं कराने वाले विद्यार्थियों का नाम प्रवेश सूची से स्वत: ही निरस्त माना जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो