scriptदहेज प्रताड़ना के आरोप से क्षुब्ध ससुर ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात.. | An sad father-in-law suicide charge of dowry harassment | Patrika News

दहेज प्रताड़ना के आरोप से क्षुब्ध ससुर ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात..

locationनागौरPublished: Apr 25, 2019 02:09:19 am

Submitted by:

abdul bari

बताया जाता है कि राधाकिशन पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया

बड़ी खाटू/नागौर.
रोहिणा गांव में मंगलवार देर रात बहुओं के दहेज प्रताडऩा के आरोपों से क्षुब्ध ससुर राधाकिशन साद (55) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राधाकिशन ने सुसाइड नोट में दो पुत्रो के ससुराल वालों पर भी प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। गुगरियाली निवासी दोनों बहुओं ने राधाकिशन साद, उसकी पत्नी और पुत्रों पर दहेज का आरोप लगाया था। राधाहकिशन ने सुसाइड नोट में निरमा, मीरा, सुगना, गुमानदास, श्रवणदास आदि को परेशान करने के लिए नामजद किया है। थानाधिकारी फूलचंद बालोटिया ने बताया कि मामले की जांच हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
ससुर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

रोहिणा निवासी राधाकिशन के दो पुत्रों की शादी गुगरियाली के श्रवणदास की दो पुत्रियों के साथ हुई थी। शादी सात साल पहले की थी। श्रवणदास की बड़ी पुत्री निरमा तीन साल तक ससुराल आती-जाती रही। फिर राधाकिशन के पुत्रों के ससुराल वालों ने कहा की लड़कियां हमने आप को दे दी, अब आप हमारे पुत्रों की शादी करवाओ अन्यथा हम लड़कियों को नही़ भेजेंगे। इस तरह दोनों रिश्तेदारों के बीच मनमुटाव पनपने लगा। बताया जाता है कि इस दौरान राधाकिशन पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया।
आटा-साटा का चक्कर

घटना का मुख्य कारण यह था कि श्रवणदास ने अपनी दो पुत्रियों की शादी रोहिणा में कर दी पर बदले में अपने दो पुत्रों की शादी के लिए लडकियों की मांग भी कर रहा था। राधाकिशन यह करने में असमर्थ था और उसने मंगलवार रात्रि को अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जाता है कि बिचौलिए गुमाराम ने शादी करवाई थी।
15 दिन पहले लगाया था दहेज का आरोप

राधाकिशन के भतीजे गोपालदास ने बताया कि राधाकिशन, उसकी पत्नी और उनके दो पुत्रों के खिलाफ मात्र 15 दिन पहले दहेज का आरोप लगाया था। चूरू में मामला दर्ज हुआ था। उसके बाद से राधाकिशन गहरे सदमे में था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो