नागौरPublished: Nov 28, 2021 10:47:46 pm
Rudresh Sharma
एक गंभीर घायल
लाडनूं. चिकित्सालय में घायल को हायर सेंटर रेफर करवाते युवक
लाडनूं. तहसील के ग्राम धूड़ीला के समीप निम्बीजोधा-राजसमंद हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना में घायल हुए बाइक सवार में से एक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहनराम (40) पुत्र सांवराराम निवासी खामियाद व महावीर (40) पुत्र नथुराम निवासी खामियाद धूड़ीला से अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे हेडकांस्टेबल दशरत सिंह ने घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से लाडनूं के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां सोहनराम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचित किया। समाजसेवी बबलू, अमजद खान मलवान, महेंद्र आदि युवकों ने घायल महावीर का प्राथमिकी उपचार करवाकर हायर सेंटर रेफर करवाया। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।