scriptमहापुरुषों का जन्म नई ऊर्जा लेकर आता है | Birth of great men brings new energy | Patrika News

महापुरुषों का जन्म नई ऊर्जा लेकर आता है

locationनागौरPublished: Jul 27, 2021 09:37:33 pm

Submitted by:

Sharad Shukla

Nagaur. जयगच्छीय जैन संत पदमचंद्र महाराज का 58वां जन्मदिवस मनाया गया

Birth of great men brings new energy

Nagaur. Shravikas listening to the discourse on the birthday of Jaimal Jain Nursery

नागौर. श्वेतांबर स्थानकवासी जयमल जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में चल रहे चातुर्मास कार्यक्रम में प्रवचन करते हुए साध्वी .बिंदुप्रभा ने कहा कि महापुरुषों का जन्म दिन संघ समाज के लिए एक नई ऊर्जा लेकर आता है। यथा नाम तथा गुण के अनुरूप पदमचंद्र महाराज का जीवन है। उनकी प्रवचन शैली इतनी सरस और सरल है कि हर उम्र का साधक तत्त्व ज्ञान को भली भांति समझ जाता है। वे जन-जन के आध्यात्मिक विकास, युवा पीढ़ी में धर्म संस्कारों का बीजारोपण के लिए गृहस्थ जीवन से ही अथक प्रयास करते रहे है। चाहे ज्ञान ध्यान हो या स्वस्थ समाज की परिकल्पना हो, उसे सार्थक बनाने के लिए मुनि ने अणुप्पेहा ध्यान स्वयं द्वारा प्रणीत साधना पद्धति से जन-जन को जागृत किया। समाज के लिए एक क्रांतिकारी कदम मुनि द्वारा लिया गया। एस. एस. जैन समणी मार्ग प्रारम्भ करने से देश विदेशों में अहिंसा प्रचार एवं धर्म प्रभावना करने का कार्यक्रम शुरू हुआ। साध्वी ने जन्मदिन पर ”जय पदम गुरु गुण गाये जा” भजन प्रस्तुत किया।
मनाया जन्म दिवस
श्वेतांबर स्थानकवासी जयमल जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में जयगच्छीय जैन साध्वी बिंदुप्रभा एवं साध्वी हेमप्रभा के सानिध्य में जयगच्छीय जैन संत पदमचंद्र महाराज का 58वां जन्मदिवस मंगलवार को मनाया गया। संघ के कार्यकर्ताओं ने जन्मदिवस पर विभिन्न जगह घूमकर मूक पशु-पक्षियों की सेवा की। जन्मदिवस पर एकासन तप का आयोजन किया गया। एकासन तप करने वाले श्रावक-श्राविकाओं के लिए भोजन की व्यवस्था हस्तीमल, मूलचंद, चिराग ललवानी की ओर से की गई। इस दौरान संघ मंत्री हरकचंद ललवानी, जितेंद्र चौरडिय़ा, नगराज ललवानी, रीता ललवानी, संगीता चौरडिय़ा आदि मौजूद थीं।
लकी ड्रा निकाले गए
प्रवचन में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर हरकचंद ललवानी, दीपक सैनी, सरोजदेवी चौरडिय़ा एवं हेमलता चौरडिय़ा ने दिया। जन्मदिन के अवसर पर लकी ड्रा निकाले गए। लकी ड्रा एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को पी.प्रकाशचंद, सुनील, भावेश ललवानी की ओर से पुरस्कृत किया गया। दोपहर दो बजे से तीन बजे तक महाचमत्कारिक जयमल जाप का अनुष्ठान किया गया। आगंतुकों के भोजन का लाभ नरपतचंद, प्रमोद ललवानी ने लिया। जन्मदिवस पर अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने जीव-दया में अपनी राशि लिखवाई। मंच का संचालन संजय पींचा ने किया। इस मौके पर प्रकाशचंद बोहरा, किशोरचंद पारख, एम.मनोज ललवानी, संदीप ललवानी सहित अन्य श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थीं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो