scriptBJP-Congress is spreading corruption by inducing development: Beniwal | video--भाजपा - कांग्रेस विकास का प्रलोभन देकर फैला रही भ्रष्टाचार : बेनीवाल | Patrika News

video--भाजपा - कांग्रेस विकास का प्रलोभन देकर फैला रही भ्रष्टाचार : बेनीवाल

locationनागौरPublished: Oct 13, 2022 05:47:29 pm

Submitted by:

Ravindra Mishra

- बड़े आंदोलन से अपना परचम फहराएगी रालोपा

-पार्टी की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यसमिति की बैठक,

-आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

भाजपा - कांग्रेस विकास का प्रलोभन देकर फैला रही भ्रष्टाचार : बेनीवाल
नागौर. पत्रकारों से बातचीत करते सांसद हनुमान बेनीवाल।
नागौर. सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) बड़े आंदोलन कर आगामी विधानसभा चुनाव में अपना परचम फहराएगी। अग्निपथ, बेरोजगारी, मुफ्त बिजली के साथ लोकायुक्त को लेकर उनकी पार्टी आंदोलन करेगी।

पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कहा कि बुधवार को इस संबंध में रालोपा की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्य समिति की बैठक हुई है। रालोपा के तीनों विधायक व पदाधिकारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव समेत पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की है। रालोपा आम आदमी के हित के लिए काम करती है। भाजपा हो या कांग्रेस राज्य में विकास का प्रलोभन देकर भ्रष्टाचार फैलाने में जुटी है। कांग्रेस जहां गहलोत-पायलट के झगड़े में फंसी है, वहीं भाजपा के पास मुख्यमंत्री का कोई चेहरा तक नहीं है। भाजपा ने कोई जनहित में आंदोलन नहीं किया, उसने कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया है। कांग्रेस के राज में न कानून कायम है न ही विकास हो रहा है।
उन्होंने कहा कि रालोपा पहले राजस्थान में अपना वर्चस्व बनाएगी, उसके बाद देशभर में अपने साम्राज्य का विस्तार करेगी। पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जहां छोटे दल के साथ समझौता होगा, उनके लिए सीट छोड़ देगी। राजस्थान में छोटे दल खत्म होते जा रहे हैं। दो बड़ी रैली कर अग्निपथ के खिलाफ मशाल जलाएंगे। मंत्री हरीश चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज होने की देरी पर बेनीवाल ने कहा कि यह बाड़मेर एसपी की वजह से हुआ। उन्होंने चौधरी को खुश करने के लिए ऐसा किया। इस मौके पर विधायक नारायण बेनीवाल, विधायक इंद्रा बावरी व विधायक पुखराज गर्ग समेत अन्य पदाधिकारी भी इस मौके पर मौजूद थे।
रालोपा के विस्तार पर चर्चा
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.