scriptकार को 250 फीट घसीटते हुए ले गया ट्रक, बाइक सवार आया चपेट में | Car Truck Accident in Nagaur | Patrika News

कार को 250 फीट घसीटते हुए ले गया ट्रक, बाइक सवार आया चपेट में

locationनागौरPublished: May 18, 2019 11:55:36 pm

Submitted by:

dinesh

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक कार को घसीटते हुए करीब 250 फीट तक अपने साथ ले गया। इस दौरान एक बाइक सवार भी दोनों वाहनों की चपेट में आ जाने से घायल हो गया…

car accident
नागौर/मेड़ता सिटी।

नागौर जिले के मेड़ता सिटी में जैतारण चौकी चौराहा राष्ट्रीय राजमार्ग 458 स्थित एक स्पीड ब्रेकर पर शनिवार सुबह अनियंत्रित हुआ ट्रक आगे चल रही कार में घुस गया। ट्रक करीब 250 फीट तक कार को घसीटते हुए ले गया। इस दौरान दोनों वाहनों की चपेट में आने से एक बाइक सवार भी घायल हो गया। जानकारी अनुसार जैतारण चौका चौराहे पर बेकाबू हुए एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक कार को घसीटते हुए करीब 250 फीट तक अपने साथ ले गया। इस दौरान एक बाइक सवार भी दोनों वाहनों की चपेट में आ जाने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
वहीं बीकानेर में दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत में दो लोगों की मौत होने की खबर है। हादसा नाल थाना क्षेत्र के कावनी के पास हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची और दोनों गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से पीबीएम अस्पताल भेजा गया। लेकिन दोनों गंभीर घायलों ने कुछ देर बाद में ही दम तोड़ दिया।
यहां बूंदी में केशवरायपाटन के कोटा-दौसा स्टेट मेगा हाईवे पर सारसला अणदपुरा गांव के मोड़ के पास आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से बाइक सवार घुस गए जिससे तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कोटा चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो