scriptबच्चों ने बनाई मानव शृंखला, दिया देश भक्ति का संदेश | Children formed human chain, gave the message of patriotism | Patrika News

बच्चों ने बनाई मानव शृंखला, दिया देश भक्ति का संदेश

locationनागौरPublished: Aug 10, 2022 11:29:19 pm

Submitted by:

Ravindra Mishra

आदर्श विद्या मंदिर में बुधवार को विद्यार्थियों ने संदेश दिया

बच्चों ने बनाई मानव शृंखला, दिया देश भक्ति का संदेश

रियांबड़ी. संतोष आदर्श विद्या मंदिर में बच्चों ने मानवीय श्रृंखला हर घर तिरंगा


रियांबड़ी . उपखंड मुख्यालय के संतोष आदर्श विद्या मंदिर में बुधवार को विद्यार्थियों ने आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा का मानव श्रृंखला बनाकर संदेश दिया। प्रधानाचार्य श्यामसुंदर रुणवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्कूल परिसर में यह मानव शृंखला बनाई गई। बच्चों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम… आदि नारे लगाए। जगदीशप्रसाद रुणवाल ने आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रकाश डाला। भारत की संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने के लिए केंद्र सरकार की यह अद्वितीय पहल रही। बच्चों और शिक्षकों ने आजादी की लड़ाई के शहीदों को भी याद किया।
गांव-गांव जाकर किया तिरंगा वितरित
कुचामनसिटी. आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नागौर देहात डॉ. रजनी गावडिय़ा ने शहर के निकटवर्ती गांव हिराणी, भांवता, इन्दोखा, कांकरिया, भूणी, दलेलपुरा, रेवासा, मुआना, पुरोहितों का बास सहित अन्य गांवों में घर-घर जाकर तिरंगे वितरित किए। उन्होंने ग्रामीणों को सम्मान के साथ तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित भी किया। तिरंगा वितरण में भाजपा कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों का सहयोग रहा।

ट्रेंडिंग वीडियो