scriptनागौर किले में ‘ए हेरिटेज वॉक’ का साक्षी बनेगा शहर | Citizen of Nagaur will be witness to A heritage walk in Nagaur fort | Patrika News
नागौर

नागौर किले में ‘ए हेरिटेज वॉक’ का साक्षी बनेगा शहर

गौर किले में होने वाली ‘ए हेरिटेज वॉक’ के दौरान ऐतिहासिक धरोहर से रूबरू होंगे विदेशी मेहमान। नागौर महोत्सव के तहत 24 को आयोजन।

नागौरJan 20, 2018 / 11:32 am

Dharmendra gaur

Nagaur fort

Nagaur fort

नागौर. शहरवासी व विदेशी मेहमान नागौर किले में होने वाली ‘ए हेरिटेज वॉक’ के दौरान ऐतिहासिक धरोहर से रूबरू होंगे। जिला कलक्टर कुमारपाल की पहल पर पर्यटन विभाग व मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 24 जनवरी को सुबह 10 बजे ए हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा। नागौर महोत्सव के तहत होने वाले इस आयोजन में शहरवासियों समेत विदेशी पर्यटक भी शामिल होंगे। ट्रस्ट से जुुड़े हिम्मत सिंह के अनुसार वॉक के दौरान किले के अलग-अलग भागों में बने ऐतिहासिक महत्व वाले स्थानों का भ्रमण करेंगे।
पत्रिका तिरंगा रैली होगी शामिल
युवाओं में देश प्रेम की भावना का संचार करने को लेकर पिछले कुछ साल से पत्रिका की आरे से तिरंगा रैली का आयोजन किया जाता है। इस बार भी तिरंगा रैली में शामिल छात्र-छात्राएं व शहरवासी रैली के रूप में किले पहुंचकर वाक में शामिल होंगे। पर्यटन विभाग, अजमेर संभाग के उप निदेशक संजय जोहरी के अनुसार वॉक में पर्यटक, अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी, पुलिस के जवान, छात्र-छात्राएं, शहरवासी शामिल होंगे। पर्यटक मेला मैदान से किले पहुंचेंगे और वे मुख्य प्रवेश द्वार से होकर पहला, दूसरा व तीसरा द्वार समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थान देखेंगे।
काफी महत्वपूर्ण है किला
गौरतलब है कि नागौर का किला एकमात्र ऐसा किला है, जिस पर दागे गए तोप के गोले किले को क्षति पहुंचाएं बिना ऊपर से निकल जाते हैं। यह प्रदेश का सपाट भूमि पर बना सबसे अच्छा किला है। अपनी ऊंची दीवारों और विशाल परिसर के लिए प्रसिद्ध है। यह किला बीते युग में लड़े गए कई युद्धों का गवाह है। अपनी ऊंची दीवारों और विशाल परिसर के लिए प्रसिद्ध है। किले के अंदर कई महल, फव्वारे, मंदिर और खूबसूरत बगीचे देखने लायक है।
धरोहर से होंगे रूबरू
नागौर महोत्सव के तहत इस वर्ष से ए हेरिटेज वॉक की शुरुआत की जा रही है। इसमें विदेशी पर्यटकों के साथ-साथ शहरवासियों को भी ऐतिहासिक धरोहर देखने का अवसर मिलेगा।
कुमारपाल गौतम, जिला कलक्टर, नागौर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो