scriptपूर्व केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी ने राजस्थान की कांगे्रस सरकार को क्यों बताया नशे में चूर | Congress government failed to stop crime in the Rajasthan | Patrika News

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी ने राजस्थान की कांगे्रस सरकार को क्यों बताया नशे में चूर

locationनागौरPublished: Aug 23, 2019 12:03:18 pm

Submitted by:

Dharmendra gaur

पूर्व सांसद सीआर चौधरी ने कहा राज्य में पूरी तरह से बिगड़ी कानून व्यवस्था से राज्य सरकार के राज में हर वर्ग दुखी, भाजपा प्रदेश भर में आज करेगी विरोध प्रदर्शन

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी ने राजस्थान की कांगे्रस सरकार को क्यों बताया नशे में चूर0

Congress government failed to stop crime in the Rajasthan

नागौर. कांग्रेस के राज में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगडऩे से हालात दिनों दिन बदतर होते जा रहे हैं। कांग्रेस सत्ता के नशे में चूर हैं और राज्य में लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी ने गुरुवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा में यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दिसंबर 2018 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से कानून व्यवस्था लचर है और कांग्रेस के राज में हर वर्ग दुखी हैं। उन्होंने बताया कि दिसंबर 18 से लेकर अगस्त 2019 तक प्रदेश में 3121 मामले एससी-एसटी एक्ट व 274 मामले महिलाओं के उत्पीडऩ संबंधी दर्ज हुए हैं। यह साबित करता है कि इस प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है और दलितों, महिलाओं व गरीबों के प्रति अत्याचार बढ़े हैं।

Nagaur Bjp News in hindi


प्रदेश में गुंडाराज की स्थिति
चौधरी ने कहा कि महिला उत्पीडऩ व एससी-एसटी के मामलों में पुलिस जांच का आंकड़ा 50 प्रतिशत तक पूरा नहीं कर पाई है और पचास फीसदी प्रकरणों में जांच अधूरी है। प्रदेश का हर वर्ग पीडि़त है। सरकार के विरोध में भाजपा की ओर से प्रदेश भर में 23 अगस्त को धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस सरकार में थानागाजी की वारदात व अलवर के टपूकड़ा में हुई घटना ने यह साबित कर दिया है कि प्रदेश में गुंडाराज की स्थिति बनी हुई है। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए वादे पूरे करे। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को 6 हजार रुपए देने की घोषणा की क्रियान्वित शुरू हो गई है और प्रथम किश्त के रूप में 2 हजार रुपए भी मिल गए हैं और दूसरी किश्त देने की तैयारी चल रही है। Nagaur BJP News


शीघ्र होगी प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति
उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस सरकार की विफल नीतियों के विरोध में भाजपा धरना देकर प्रदर्शन करेगी। इसी क्रम में नागौर में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता नेहरू पार्क में एकत्रित होंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा। जिला कलक्टर को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। चौधरी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है यदि संभव हुआ तो चुनाव से अन्यथा पार्टी मुख्यालय द्वारा जल्द ही प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी जाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमाकांत शर्मा भाजयुमो जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मुंडेल, बजरंग शर्मा, विजय पंवार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। Nagaur News in Hindi

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो