भाजपा जिला कार्यालय कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणामभारतीय जनता पार्टी के नवीन कार्यालय भवन का वर्चुअल लोकार्पण हनुमानगढ़ से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। नागौर में आयोजित समारोह में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी, रामकुमार, नागौर विधायक और जिलाध्यक्ष मोहनराम चौधरी, जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी, मकराना विधायक रूपाराम मुरावतिया, भाजपा नेता हरीश कुमावत, गजेंद्र सिंह ऑडिट, अजय किलक, मंजू बाघमार, जगवीर छाबा, डॉ हापूराम चौधरी, रमेश अपूर्वा आदि मौजूद थे।
केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि कार्यालय कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है। राज्य में वर्तमान कांग्रेस सरकार की दमनकारी व तुष्टीकरण की नीतियों से राजस्थान का माहौल खराब है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी ने कहा कि भाजपा सदैव आमजन के हित का ध्यान रखती है। यही वजह है कि जनता की िप्रय है। विधायक मोहनराम चौधरी ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति नया भारत बना रही है। भाजपा के त्याग/समर्पण को आमजन ने महसूस किया तब ही तो भाजपा एक बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हुई।
इस अवसर पर रमाकांत शर्मा, जीवनमल भाटी, भागीरथ चौधरी, अर्जुन राम मेहरिया, लक्ष्मी नारायण मुंडेल, लीलाधर सोनी, अनोप विश्नोई, रामचंद्र उत्ता, गोविंद प्रकाश सोनी, रामेश्वर छाबा, नानकदास महाराज, महेंद्र पहाडिय़ा, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर जांगिड़, महामंत्री बजरंग लाल शर्मा, प्रमिला नाहटा, बिरधीचंद सांखला, मगनीराम सांखला, कानसिंह सांजू, कल्पना चौहान, स्टेफी चौहान, इस्लाम पठान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भवन की खूबसूरती पर हर कोई निहाल यहां मौजूद कार्यकर्ता हों या पदाधिकारी। हर कोई कार्यालय भवन की खूबसूरती पर निहाल था। बताया जाता है कि करीब दो करोड़ रुपए इस पर खर्च हुए हैं। पार्टी वर्कर का सहयोग भी इसके लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यहां आया हर कोई भवन देखने को लालयित दिखा।
कृषि विज्ञान केन्द्र का दौरा मंत्री कैलाश चौधरी बुधवार सुबह कृषि विज्ञान केन्द्र, अठियासन पहुंचे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी. आर. चौधरी, निदेशक डॉ. एस.के. सिंह आदि भी उनके साथ थे। चौधरी ने केन्द्र की प्रदर्शनी एवं प्रयोशालाओं के साथ केन्द्र का अवलोकन किया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गोपीचन्द सिंह ने केन्द्र की प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया। कैलाश चौधरी ने केन्द्र पर मशरूम इकाई स्थापित करने एवं जल की उपलब्धता के अनुसार ग्रीन हाऊस एवं पॉली हाऊस स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही वर्षा जल भण्डारण के लिए भी महत्वपूर्ण सुझाव व मदद का आश्वासन दिया। मंत्री ने बताया कि किसान उत्पादक संघ के बोर्ड का गठन सी.आर. चौधरी से चर्चा कर किया जाए। अनार एवं जीरे की प्रसंस्करण इकाई पर भी विस्तृत चर्चा की। इसके अलावा खारे पानी की मछलियों का चयन कर मत्सयपालन को बढ़ावा देने का भी सुझाव दिया। डॉ. एस.के. सिंह ने बताया कि कृषि की आधुनिक तकनीकों को किसानों तक अधिक से अधिक पहुंचाने के मंत्री ने निर्देश दिए। इस दौरान नाबार्ड के मोहित चौधरी ने नागौर जिले में एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड के तहत किसानों को दी गई वित्तीय सहायता के बारे में बताया। इस मौके पर डॉ. प्रदीप पगारिया, केवीके, गुडामालानी, बाड़मेर, कृषि विज्ञान केन्द्र, मौलासर के विषय विशेषज्ञ डॉ. लखमा राम चौधरी, डॉ. निशु कंवर भाटी, डॉ. अनोप कुमारी, सुमित्रा बबोरिया समेत किसानों एवं किसान उत्पादक संघ के सदस्य भी मौजूद रहे।
यहां योजना लम्बी-चौड़ी, काम ही शुरू नहीं इधर, करीब पचास साल पुराने जिला कांग्रेस कार्यालय भवन का हाल भी कम अजूबा नहीं है। इसके विस्तार की बातें बरसों से चल रही है, जब-जब राज्य में कांग्रेस सरकार बनी तब-तब भवन को विस्तार देने की योजना बनी, लेकिन यह कागजी साबित हुई। सिरे से पहले ही खारिज कर दी गई। सूत्र बताते हैं कि आठ-दस महीने पहले भी एक हॉल के अलावा कुछ कमरे बनाए जाने का प्लान तैयार हुआ था। और तो और कई पूर्व विधायक समेत अनेक पदाधिकारियों ने दी जाने वाली रकम भी डायरी में नोट करा दी। एक ने तो 11 लाख तो एक ने पांच लाख देने का वादा किया। दो-दो लाख वाले कई थे, लेकिन न जाने क्यों मामला अधर में अटक गया। कोई कहता है कि रुपए लिखवाए तो सबने लेकिन जमा किसी ने नहीं करवाए तो कोई कहता है कि अभी नक्शा बन रहा है। बताया जाता है कि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत ने तो ग्यारह लाख तक के सहयोग का कह रखा है। यही नहीं अनेक कांग्रेसी पदाधिकारी इसमें रुचि ही नहीं ले रहे तो गुटबाजी के चलते भवन का विस्तार नहीं हो पा रहा। वजह पूछने के लिए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत को फोन किया, लेकिन सम्पर्क नहीं हो पाया।