script

कांग्रेस सरकार को विकास की नहीं कुर्सी बचाने की चिंता- दिया कुमारी

locationनागौरPublished: Aug 24, 2019 11:56:18 am

Submitted by:

Dharmendra gaur

प्रदेश में बढ़ती अपराधिक वारदातों के विरोध में किए जा रहे प्रदर्शन के तहत नागौर जिला मुख्यालय स्थित नेहरू पार्क में धरना-प्रदर्शन के बाद राजसमंद सांसद दिया कुमारी के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिला कलक्टर को सौंपा गया।

Congress government worried about saving chair, not development

कांग्रेस सरकार को विकास की नहीं कुर्सी बचाने की चिंता- दिया कुमारी

Nagaur latest hindi news : नागौर। प्रदेश में बढ़ती अपराधिक वारदातों महिलाओं पर अत्याचार व मामलों में कार्रवाई नहीं होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश भर में सरकार के विरोध में किए जा रहे प्रदर्शन के तहत नागौर जिला मुख्यालय स्थित नेहरू पार्क में धरना-प्रदर्शन के बाद राजसमंद सांसद दिया कुमारी के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिला कलक्टर को सौंपा गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजसमंद सांसद दिया कुमारी ने कहा कि देश को बदलना है और देश में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। ना तो सोने देते हैं, ना किसी को घर जाने देते हैं और ना घर जाने देते हैं। ऐसे प्रधानमंत्री है नरेन्द्र मोदी। हमें मिलकर आवाज उठानी है। हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठ सकते।

Nagaur news in hindi


सो रही है कांग्रेस की सरकार
दिया कुमारी ने कहा कि ऐसी सरकार है जिसे ना तो जनता का काम करना है और ना कोई विकास करना है। इनको तो अपना ही सोचना है कि कुर्सी कैसे टिकी रहे। ऐसी सरकार का विरोध जरुरी है। सरकार विकास का कोई काम नहीं कर रही। किसानों के काम नहीं हो रहे, पेंशन बंद हो गई है। यह सब गंभीर बात है। आठ महीनों में महिला, दलित व नाबालिग बच्चों पर अत्याचार की इतनी घटनाएं बढ़ी है कि समझ में नहीं आ रहा कि सरकार कर क्या रही है। कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा व विकास पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जनता परेशान है। ऐसा लग रहा है कि सरकार सो रही है। सांसद दिया कुमारी ने चुटकी लेते हुए कहा कि इनको डर है कि यहां भी कर्नाटक जैसा नहीं हो जाए। Nagaur News in hindi


कांग्रेस देखें अपना इतिहास
धारा 370 हटाने को लेकर विपक्ष द्वारा संसदीय अपेक्षाओं का ध्यान नहीं रखने सबंधी सवाल के जवाब में दिया कुमारी ने कहा कि वह पार्टी ऐसे आरोप लगा रही है जिसके मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा रहे हैं। बिल्कुल संवैधानिक तरीके से 370 हटाई गई है। दिया कुमारी ने कांगे्रस से सवाल किया कि आपातकाल में इन्होंने क्या किया। संसद में बिना पास किए कानून हटा दिए। ये अगर अपना इतिहास देखेंगे तो उनको पता लग जाएगा कि क्या हुआ है। पूर्व वित्त मंत्री चिदम्बरम को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करने के मामले में कहा कि जिस पर भी आरोप होंगे उसके खिलाफ कार्रवाई होगी, चाहे वह किसी भी पार्टी का क्यों ना हो। Hindi News Nagaur


कांग्रेस सरकार पर किए प्रहार
पूर्व केंद्रीय मंत्री सी आर चौधरी ने कहा कि सडक़े बनाना, शिक्षा देना, विकास करवाना संभव नहीं है तो कोई बात नहीं कम से कम हमारी बहन बेटियों की इज्जत तो बचा लो, जो पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा के राज में लांछन लगाते थे आज उनके राज में बहन बेटियों की सुरक्षा नहीं है। प्रदेश संगठन महामंत्री वीरमदेव सिंह जैसास, जिलाध्यक्ष रमाकांत शर्मा,देहात जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मोदी, जिला महामंत्री नवरत्नमल सिंघवी, पाबूराम जाणी, भवर सिंह रेवंत, पूर्व सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक, मकराना विधायक रूपाराम मुरावतिया, पूर्व विधायक श्री राम भिंचर समेत अन्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस की गलत नीतियों व लचर कानून व्यवस्था के लिए सरकार को घेरा। Nagaur News in hindi


ये भी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश कुमावत, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र उत्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मुंडेल, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भाटी, गोविंद प्रकाश सोनी, नागौर मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश सांखला,महामंत्री बजरंग लाल शर्मा, विजय पंवार, कपिल तोलावत, प्रमोद सोनी, दीपक सोनी, अनवर चौहान, जहांगीर खान, जोधियासी मंडल अध्यक्ष सुरेश चारण, खींवसर मंडल अध्यक्ष रोशन उपाध्याय, मूंडवा मंडल अध्यक्ष मुकेश वैष्णव, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक रामनिवास सांखला, सह संयोजक जगबीर छाबा समेत पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। Nagaur bjp news

ट्रेंडिंग वीडियो