scriptकांग्रेस ने झूठ का आईना दिखाकर किसानों को लूटा | Congress looted farmers by showing a mirror of lies | Patrika News

कांग्रेस ने झूठ का आईना दिखाकर किसानों को लूटा

locationनागौरPublished: Sep 12, 2018 05:36:24 pm

Submitted by:

Sharad Shukla

https://www.patrika.com/nagaur-news/
 

nagaur news

Congress looted farmers by showing a mirror of lies

नागौर/खींवसर. आजादी से लेकर अब तक सत्ता में रही कांग्रेस ने सिर्फ गरीब, मजदूर व किसानों को झूठ का आईना दिखाकर केवल लूटने का काम किया है जबकि भाजपा ने जो कहा वो करके दिखाया है। पिछले साढ़े चार वर्षों में भाजपा सरकार ने प्रदेश की कायापलट कर दी है। उक्त बात केन्द्रीय मंत्री सी.आर. चौधरी ने मंगलवार को खींवसर के माहेश्वरी भवन में आयोजित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। केन्द्रीय मंत्री चौधरी ने कहा कि भाजपा पूर्ण रूप से किसानों के हितों की पार्टी है और इसने हमेशा किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में ही योजनाएं बनाई है तथा सरकार किसानों का भला करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने ३३ प्रतिशत खराबे वाले किसानों को मुआवजा देने एवं किसानों के फायदे के लिए फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाकर ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि इससे किसान समृद्ध होने के साथ विकास के पायदान पर आगे बढ़ेंगे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य एवं केन्द्र सरकार दोनों किसानों की भलाई के लिए जो योजनाएं बना रहे है उनके दृतगामी सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
इस दौरान भाजपा नेता भागीरथ मेहरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पायदान पर आगे बढ़ रहा है और इस बार विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रचण्ड बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। भाजपा नेता मेहरिया ने कहा कि भाजपा के प्रति जनाधार लगातार बढ़ रहा है। भाजपा ने गरीब, मजदूर एवं किसान सहित ३६ कौम के लोगों का बिना किसी भेदभाव के ख्याल रखा है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामचन्द्र उत्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में रहते कार्यकर्ताओं की पूरी सुनवाई की है। कार्यकत्र्ताओं के बल पर ही सत्ता हासिल की जाती है। एसेे में कार्यकर्ताओं की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में विकास की गति को बरकरार रखने के लिए अभी से कमर कसनी होगी और गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर सरकार की योजनाएं बतानी है।
आमजन को बताएं हमने क्या किया
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा के संगठन प्रभारी नन्दकिशोर सोलंकी ने कहा कि जिला मुख्यालय पर होने वाले अमित शाह के किसान सम्मेलन को लेकर विपक्ष के लोग भ्रमित करने का प्रयास करेंगे। ऐसे में भ्रमित नहीं होकर आमजन को बताएं की भाजपा सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में क्या-क्या विकास करवाए है। इस दौरान उन्होंने किसान सम्मेलन में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भानुसिंह विश्नोई ने कहा कि भाजपा विपक्ष के लोगों के डरने वाली नहीं है। वो हमले करके अपनी ओछी मानसिकता दिखा रहे है लेकिन जनता सब जानती है।
सौंपी जिम्मेदारियां
कार्यक्रम में भागीरथ मेहरिया ने जिला मुख्यालय पर होने वाले किसान सम्मेलन को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी। इस दौरान खींवसर विधानसभा विस्तारक बजरंग जोशी, भाजपा नेता अर्जुनराम मेहरिया, मण्डल अध्यक्ष शंकरलाल चाण्डक, उप प्रधान किशोरसिंह सारण, धर्मेन्द्र गोदारा, नरेश भाटी, कानाराम पालीयाल, नन्दकिशोर शर्मा, केवलचन्द शर्मा, भाजयुमो के सुरेश लेगा, लुणकरण दाधिच, कालुराम संखवास, कासम अली, श्रीकृष्ण उपाध्याय, बीरमाराम नायक, जंवरीलाल प्रजापत, बिहारीलाल चाण्डक, बाबुलाल वैष्णव, कांटिया सरपंच सत्यनारायण, मनीष चौरडिय़ा, लीलाधर सैन, अनोपाराम डूडी, भागीरथसिंह राजपुरोहित, चतुर्भुज, लालाराम मेघवाल, चेनाराम छिरंग आदि मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो