script

corona fight : राह चलते लोगों को भूखा नहीं रहने देंगे

locationनागौरPublished: Mar 30, 2020 12:54:19 pm

Submitted by:

Jitesh kumar Rawal

लॉक डाउन की स्थिति में सामाजिक संगठनों ने जरूरतमंदों को भोजन करवाया

corona fight : राह चलते लोगों को भूखा नहीं रहने देंगे

नागौर. शहर में हाइवे पर जरूरतमंदों को भोजन पैकेट वितरित करते युवा।

नागौर. लॉक डाउन की स्थिति में विभिन्न सामाजिक संगठन जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवा रहे हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि राह चलते लोगों को भी भूखा नहीं रहने दिया जाएगा।

शहर में जैन समाज की ओर से युवाओं ने जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाया। समाज के श्रेयांस सिंघवी ने बताया कि फलवृद्धि पाश्र्वनाथ जैन भोजनशाला के सहयोग से रविवार को 350 भोजन के पैकेट वितरित किए गए। नोखा से फलौदी की ओर जाते हुए 55 लोगों के खाने की व्यवस्था की गई। लाडनंू रोड पर 35 लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई। अजमेर हाइवे पर पुष्कर की ओर जाते हुए 15 मजदूरों एवं शहर के महाराणा प्रताप कॉलोनी व करणी कॉलोनी में 15 परिवारों के लिए भोजन व्यवस्था की गई। वहीं, छत्तीसगढ़ रायपुर से आए हुए 48 मजदूरों के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर ही यह व्यवस्था की। इस कार्य में सुनील भुरट, महावीर बांठिया, विनोद छल्लानी, विमलेश समदडिय़ा, तिलोक देवड़ा आदि अनेक लोग सहयोग कर रहे हैं।
कॉलोनी में खाद्य सामग्री वितरित

नागौर. राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की ओर से शहर की संजय कॉलोनी में 21 जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। जिलाध्यक्ष अर्जुन लोमरोड़ के अनुसार परिवारों को कच्ची राशन सामग्री का वितरण किया गया। इसमें पांच किलो आटा, एक लीटर तेल, एक किलो प्याज, चीनी, चाय पत्ती, सब्जी, मसाला, साबुन आदि शामिल है। उपशाखा की ओर से कार्यकर्ता मनीष मेघवाल व राजू नायक साथ थे।
विधायक कोष से 15 लाख की राशि स्वीकृत

नागौर. विधायक मोहनराम चौधरी ने कोविड-19 महामारी से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पंद्रह लाख रुपए राशि जारी करने की अनुशंषा की है। उन्होंने बताया कि महामारी से प्रभावित लोगों के लिए विधायक कोष से राशि स्वीकृति की अभिशंषा की है। इस राशि से विधानसभा क्षेत्र में प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो