नागौर

मुख्यमंत्री पद को लेकर अब आई बड़ी खबर, नया चेहरा हो सकता है सीएम

https://www.patrika.com/nagaur-news/

नागौरDec 13, 2018 / 01:01 pm

Dharmendra gaur

CP Joshi May be Rajasthan CM candidate

नागौर. प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है लेकिन राज्य में मुख्यमंत्री को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के रूप में सीपी जोशी की तोजपोशी हो सकती है। गौरतलब है कि अशोक गहलोत व सचिन पायलट मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल है। बुधवार को विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर विधायकों की रायशुुमारी के बाद भी नाम की घोषणा नहीं हो सकी। प्रदेश के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पद के नाम का निर्णय आला कमान पर छोड़ दिया।


शाम तक होगा निर्णय
गुरुवार को पार्टी पदाधिकारियों ने दिल्ली में डेरा डाल दिया। राहुल गांधी से चर्चा भी हुई लेकिन पार्टी की ओर से स्पष्ट रूप से घोषणा नहीं की गई। इसी बीच अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री पद के लिए सीपी जोशी के नाम का प्रस्ताव आला कमान के सामने रखा है। समझा जा रहा है कि सीपी जोशी के नाम पर सहमति नहीं बनने पर सचिन पायलट और अशोक गहलोत में से किसी एक के नाम पर मुहर लग सकती है। इसी बीच शुक्रवार सुबह होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राजभवन में तैयारियां शुरू हो गई है। सीपी जोशी नाथद्वारा, अशोक गहलोत सरदारपुरा व सचिन पायलट टोंक से विधायक हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.