script

video—बरसी महोत्सव से भक्तिमय हुई दरियाव नगरी रेण

locationनागौरPublished: May 27, 2022 11:11:37 pm

Submitted by:

Ravindra Mishra

-रामधाम देवल में उमड़ी भक्तों की भीड़- ब्रह्मलीन पूर्व पीठाचार्य डॉ. हरिनारायण शास्त्री के बरसी महोत्सव के मुख्य जागरण मेले में पहुंचे दूर-दराज से संतजन व श्रद्धालु

बरसी महोत्सव से भक्तिमय हुई दरियाव नगरी रेण

रेण. रामधाम देवल के मुख्य सत्संग भवन में मौजूद रेण पीठाचार्य व संतजन। 

रेण. यहां लाखासागर तट स्थित रामधाम देवल में अखिल भारतीय रामस्नेही संप्रदाय के ब्रह्मलीन पूर्व पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. हरिनारायण शास्त्री के प्रथम बरसी महोत्सव व मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तहत आयोजित आठ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के सातवें दिन शुक्रवार को रेण पीठाधीश्वर आचार्य सज्जनराम महाराज के सानिध्य में सत्संग, प्रवचन, मुख्य बरसी मेला जागरण का आयोजन हुआ। इस दौरान दादू पंथी, कबीर पंथी, रामस्नेही संप्रदाय के संतजन सहित दूर-दराज के श्रद्धालु मौजुद थे।
रामधाम देवल के उत्तराधिकारी संत बस्तीराम शास्त्री ने बताया कि बरसी मेले के सातवें दिन दोपहर में हुए सत्संग में दरियाव आश्रम कुचेरा के संत सुखदेव महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि मनुष्य को जब तक वास्तविक सत्ता नहीं मिल जाती तब तक वह दौड़ लगाता रहता है। भौतिक सुखों की तरफ बहुआयामी दौड़ में व्यक्ति को कुछ भी हासिल नहीं हो पाता है। व्यक्ति अगर यह शक्ति ईश्वर आराधना में लगा दे तो उसे वास्तविक सुख की प्राप्ति होने लगती है। संयोग-वियोग व्यक्ति के हाथ में नहीं है। दुनिया में कोई ऐसा देश नहीं जहां सुख और दु:ख नहीं। सुख-दु:ख जीवन के दो पहलू है। व्यक्ति को अच्छे कर्मो का चयन करना चाहिए। कर्म का गलत चयन होने पर वे हमारी साधना में बाधक बन जाते हैं। गलतकर्मो का नाश केवल रामनाम की साधना से ही संभव है।इस दौरान डेह मंहत आन्नंदीरामाचार्य, दरियाव खेजड़ा आश्रम संत पांचाराम महाराज, चाडी मंहत रामभरोस महाराज, नौखा चांदावता के त्यागी संत रामप्रकाश महाराज, संत श्रवणराम जोधपुर, टांकला के मंहत मोतीराम महाराज, मंहत रामनिवास भोजास, संत सीताराम महाराज बासणी, मंहत मांगूदास भोपालगंढ, मंहत सुखदेवदास बिदासर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी, मेड़ता के पूर्व विधायक सुखाराम नेतडिय़ा, रामचंद्र जारोड़ा, एडवोकेट हेमाराम बेडा, नारायणराम जाखंड भीखाराम अजनबी, रामनिवास डूकिया, बंशीलाल जावली, राजेन्द्र पायला, डॉ. अनिल उपाध्याय, दीनदयाल बंग, शंकरलाल भादू, फौजी नरसीराम छरंग सहित बड़ी संख्या में संतजन व श्रद्धालु मौजूद थे।
बरसी मेले में श्रद्धालुओं का तांता

यहां लाखासागर तट स्थित रामधाम देवल में 21 से 28 मई तक पूर्व पीठाचार्य डॉ. हरिनारायण शास्त्री के बरसी मेले व मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चलते पिछले सात दिन सेरामधाम देवल में श्रद्धालुओं की रेलमपेल लगी हुई है। कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व ही श्रद्धालुओं के रामधाम देवल में आने का क्रम जारी हो गया। वही 27 मई मुख्य बरसी जागरण अवसर पर तो रामधाम देवल अंदर-बाहर से श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया।
मुख्यमंत्री गहलोत आज आएंगे
रेण (नागौर). मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को दोपहर ढाई बजे नागौर जिले के रेण कस्बे में आएंगे। वे यहां अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ रामस्नेही संप्रदाय की प्रधान पीठ रामधाम देवल रेण में ब्रह्मलीन आचार्य डॉ. हरिनारायण शास्त्री के पहले बरसी महोत्सव व मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। गहलोत हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचेंगे। इसके लिए दरियाव गौशाला के पास हेलीपेड बनाया गया है। वे करीब एक घंटे यहांं रूकेंगे तथा धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर शुक्रवार को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों का अमला रेण पहुंचा । यहां नागौर एएसपी राजेश मीणा, मेड़ता तहसीलदार भागीरथराम चौधरी सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8b5to5

ट्रेंडिंग वीडियो