scriptघरों में सजाई दीपमाला, किया नवकार मंत्र का जाप | Deepmala decorated in homes, chanted Navkar Mantra | Patrika News

घरों में सजाई दीपमाला, किया नवकार मंत्र का जाप

locationनागौरPublished: Apr 06, 2020 10:19:30 pm

Submitted by:

Jitesh kumar Rawal

भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया

घरों में सजाई दीपमाला, किया नवकार मंत्र का जाप

नागौर. शहर के बांठिया की पोल में छत पर धर्म पताका फहराते युवक।

नागौर. जैन समाज की ओर से सोमवार को भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। घरों में रहते हुए नवकार महामंत्र के जाप किए गए। वहीं जरूरतमंदों को सहायता वितरित की गई। शहर में जयगच्छाधिपति आचार्य पाश्र्र्वचंद्र महाराज, डॉ पदमचंद्र महाराज की प्रेरणा से आपदा पीडि़तों को खाद्य सामग्री के 55 किट नागौर में वितरित किए जा रहे है।
श्वेतांबर स्थानकवासी जयमल जैन श्रावक संघ की ओर से पशु-पक्षियों के लिए दाना, चारा-पानी व गुड़ के प्रबंध किए जा रहे हैं। संघ मंत्री हरकचंद ललवानीए कमलचंद ललवानी, संजय पींचा, पारस भूरट, मूलचंद ललवानी, जितेंद्र चौरडिया, जयेश पींचा, किशोरचंद पारख, पंकज ललवानी, सुनील ललवानी, संदीप ललवानी ने व्यवस्था में सहयोग किया।
दोपहर को घरों में नवकार महामंत्र का जाप व शांति स्तुति के पाठ किए गए। मुदित पींचा ने बताया कि महोत्सव के उपलक्ष्य में बांठियों की पोल के बच्चों ने छत पर जैन धर्म का ध्वज लहराया। जयेश पींचा, रौनक चौरडिया, जीतेश चौरडिया, महक आदि मौजूद रहे। गांधीवाड़ी में महेंद्र कांकरिया, दिलीप पींचा, ममता भंडारी, शांति देवी कांकरिया, खरादिवाड़ा में प्रदीप ललवानी, संतोष ललवानी, निष्ठा चौरडिया, बांठियों की पोल में उमरावदेवी, संतोषदेवी, विनीता पींचा, बोहरावाड़ी में रीता ललवानी, रक्षा ललवानी, महावीर ललवानी, काली पोल में प्रकाशचंद बोहरा, वीणादेवी, निशिता बोहरा समेत अन्य श्रावक-श्राविकाओं ने अपने निवास पर जाप किया।
घर के बाहर बजाई थाली

वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ने घरों के मुख्य द्वार पर थाली बजाकर जयकारों के साथ महोत्सव मनाया। अध्यक्ष रिखबचंद नाहटा ने बताया कि हीरावाड़ी मोहल्ले में मनाया गया। वर्धमान जैन मंडल सदस्य प्रमिल नाहटा ने बताया कि घरों में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया।
घरों के बाहर सजाई रंगोली

दिगम्बर जैन समाज के रमेशचन्द जैन ने बताया कि सुबह घर के बाहर थाली, घंटा व शंख बजाए गए। घरों में पूजा एवं नवकार मंत्र के जाप किए। घरों के बाहर रंगोली सजाई गई। जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया। शाम को दीप प्रज्जवलित किए गए। गांधीवाड़ी मोहल्ले में सुरेन्द्र बांठिया, बबीता, राजेन्द्र नाहटा, कमलेश चौरडिय़ा, मनोज, शीला देवी, महावीर, विष्णु बांठिया, महेन्द्र कांकरिया, विकेश, कमल सुराणा, महेन्द बांठिया, दीपक, हरीश, नितेश, हनुमान ललवाणी, प्रवीण बांठिया, मंजू बोथरा, राजेन्द्र कटारिया आदि ने जाप किए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो