scriptराम जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु | Devotees visit Ram's birthday | Patrika News

राम जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु

locationनागौरPublished: Feb 25, 2021 06:06:09 pm

Submitted by:

Ravindra Mishra

नागौर./जायल . पत्रिका. ग्राम सिलारिया स्थित कालका माता मंदिर में आयोजित भागवत कथा के दौरान बुधवार को राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

Discourses on different topics on third day of Bhagwat Katha

भागवत कथा के तीसरे दिन विभिन्न प्रसंगों पर किए प्रवचन


कथा वाचन करते हुए त्यागी संत हेतमराम महाराज ने कहा कि जीव मात्र आराम व शांति चाहता है। राम की मर्यादा का पालन करेंगे तो जीवन में शांति व आराम मिलेगा। मानव जब मर्यादा का उल्लंघन करता है, तब समाज में अशांति आती है। धर्म का फल शांति, अधर्म का फल अशांति है। उन्होंने कहा कि श्रीराम का अवतार राक्षसों के संहार के लिए नहीं, मनुष्य को उच्च आदर्श बताने के लिए हुआ था। भगवान श्रीराम की मातृ-पितृ भक्ति अलौकिक है। बन्धु प्रेम भी दिव्य है। आज पिता की सम्पति लेने में पुत्र जरा भी संकोच नहीं करते हैं, लेकिन प्रणाम-वन्दन करने में संकोच करते हैं यह घोर कलयुग है। राम-लक्ष्मण, भरत-शत्रुघ्न जैसा भाई होतो आज भी सारा जगत अयोध्या बन सकता है। राम राज्य स्थापित हो सकता है। राम जन्मोत्सव प्रसंग पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर नृत्य करने लगे। आयोजन समिति के रामचन्द्र बांगड़ा सहित टीम ने संत का पूजन किया। कथा श्रवण के लिए आसपास के गांवों के सैंकड़ो श्रद्धालु भाग ले
रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो