ये हुआ पूरा मामला… मेड़ता सिटी पुलिस थाने में महेश नगर डांगावास निवासी सुरेशचंद ने बताया कि उसकी पुत्री पूजा की शादी साल 2017 में सुजानगढ़ निवासी विनोद पुत्र सुभाष तंवर के साथ हुई थी। शादी के बाद सास-ससुर, देवर-ननद सहित ससुराल पक्ष ने पुत्री को दहेज के लिए प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। पूजा के एक बच्चा होने के बाद भी दहेज के लिए प्रताड़ित करना जारी रखा। 7-8 माह बाद पूजा के पति की मृत्यु हो गई। उस दौरान पुत्री एक महीने की गर्भवती थी।
जंवाई की मौत के बाद ससुराल पक्ष ने पुत्री को ताने देकर मानसिक रूप से प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। ज्यादा परेशान करने पर पुत्री का फोन आया और रोते हुए प्रताडऩा की जानकारी दी। जिस पर पुत्री से मिलने उसके ससुराल सुजानगढ़ पहुंचे। तब ससुर और देवर पुत्री से मारपीट करते हुए पाए गए। इस दौरान उन्होंने गर्भवती को मारपीट व धक्का-मुक्की करते हुए नीचे गिरा दिया। वहीं, पिता गर्भवती बेटी को अस्पताल लेकर पहुंचे व भर्ती करवाया। जहां उसने डिलीवरी के दौरान मृत शिशु को जन्म दिया। इस दौरान पीहर पक्ष की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई। जहां पुलिस मामले की जांच कर रही है।