scriptcorona virus: पिलाया आयुर्वेदिक काढ़ा, बताए संक्रमण से बचाव के उपाय | Drinked ayurvedic decoction, tell infection prevention measures | Patrika News
नागौर

corona virus: पिलाया आयुर्वेदिक काढ़ा, बताए संक्रमण से बचाव के उपाय

– घरेलू चीजों से प्राकृतिक सेनेटाइजर बनाने का नुस्खा बताया

नागौरMar 19, 2020 / 10:53 pm

Jitesh kumar Rawal

पिलाया आयुर्वेदिक काढ़ा, बताए संक्रमण से बचाव के उपाय

नागौर. शहर के न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं को काढ़ा पिलाते व हाथों पर सेनेटाइजर लगाते माय मार्ट संचालक सत्यनारायण पंवार।

नागौर. मौसमी बीमारियों से बचाव एव रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए माय मार्ट की ओर से शहर में आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर लोगों में काढ़ा पीने का उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान लोग कतारबद्ध रहे तथा काढ़ा सेवन किया। माय मार्ट के संचालक सत्यनारायण पंवार ने बताया कि बुधवार को न्यायालय परिसर में कार्यक्रम अयोजित किया गया। इसमें अधिवक्ताओं व परिवादियों को काढ़ा पिलाया गया। सुबह से दोपहर तक सैकड़ों लोगों ने काढ़ा सेवन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की हथेलियों पर सेनेटाइजर लगाया तथा बचाव के उपाय भी बताए। मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर एहतियात बरतने का आग्रह किया। उन्होंने घर पर ही प्राकृतिक सेनेटाइजर बनाने का तरीका साझा किया। बताया कि कम दामों में घरेलू चीजों से प्राकृतिक रूप से सेनेटाइजर बना सकते हैं, जो बाजार में बिकने वाले महंगे सेनेटाइजर से काफी सस्ता एवं कई गुना असरदार है।
इस तरह बनेगा प्राकृतिक सेनेटाइजर

उन्होंने बताया कि एक लीटर पानी में सौ ग्राम नीम की पत्तियां और तुलसी के दस पत्ते मिलाकर उबाल ले। इसके बाद इसे ठंडा कर ले। एक बोतल में दस ग्राम फिटकरी व दस ग्राम कपूर बारीक पीसकर घोल ले। इसके बाद इसे छानकर एक शीशी में भरकर रखे। इस तरह आयुर्वेदिक व प्राकृतिक सेनेटाइजर तैयार हो जाएगा, जिसे उपयोग में ले सकते हैं।

Home / Nagaur / corona virus: पिलाया आयुर्वेदिक काढ़ा, बताए संक्रमण से बचाव के उपाय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो