scriptकिए चांद के दीदार, अकीदत से मनाएंगे ईद | eid 2020: saw moon, will celebrate Eid with akidat | Patrika News

किए चांद के दीदार, अकीदत से मनाएंगे ईद

locationनागौरPublished: May 24, 2020 09:31:29 pm

Submitted by:

Jitesh kumar Rawal

सोमवार को घरों में अदा करेंगे नमाज, नहीं होंगे सामूहिक कार्यक्रम

किए चांद के दीदार, अकीदत से मनाएंगे ईद

किए चांद के दीदार, अकीदत से मनाएंगे ईद

नागौर. पाक रमजान माह में सोमवार को खुशियों का त्योहार ईद अकीदत से मनाया जाएगा। हालांकि लॉक डाउन के कारण इस बार ईद की तैयारियां पूरी तरह फीकी रही, लेकिन इबादत और उल्लास में कोई कमी नहीं दिख रही। कोरोना काल में लोग भले ही घर से बाहर न जा पाए, लेकिन ईद को उल्लास से मनाने की तैयारियां की है। घरों में विशेष सजावट की है। मस्जिदों में भी आकर्षक साज-सज्जा की गई है। नए कपड़े खरीदे गए तथा पकवान बनाने की सामग्री भी खरीदी गई। घरों में कई तरह के पकवान बनाए गए हैं, ताकि परस्पर मुंह मीठा कर सके। बाजार से कपड़े व सजावट की सामग्री खरीदी गई।
रविवार शाम को चांद दिखाई देने के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। शाम को इफ्तार के बाद लोग अपने घरों की छतों पर चढ़ गए और चांद के दीदार किए। चांद दिखाई देने के बाद हिलाल कमेटी की ओर से शहर काजी ताजे मोहम्मद मेराज उस्मानी ने सोमवार को ईद मनाने का ऐलान किया। चांद देखने के बाद लोग ईद की तैयारियों में जुट गए। शहर काजी ने बताया कि इस बार सामूहिक कार्यक्रम नहीं होंगे। मस्जिदों में माहभर रहते हुए इबाइत करने वाले पांच नमाजी ही नमाज पढ़ेंगे। घरों में ही नमाज अदा की जाएगी। जिले में सोमवार को ईद का त्योहार उमंग उत्साह व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन व खुशहाली की दुआएं मांगी जाएगी।
मस्जिद में रहेंगे पांच नमाजी
शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। इसमें पांच नमाजी ही शिरकत करेंगे। ये पांच नमाजी रमजान माह के दौरान मस्जिद में रहते हुए अकीदत करने वाले हैं। पूरे माहभर मस्जिद में रहते हुए इबादत करने वाले नमाजी पेश इमाम के साथ नमाज अदा करेंगे। जबकि, अन्य अकीदतमंद अपने घरों में रहते हुए नमाज अदा करेंगे। इस बार सामूहिक कार्यक्रम नहीं होंगे।

लोगों ने की त्योहारी खरीदारी
इस्लाम धर्मावलम्बियों में ईद को लेकर उल्लास दिखा। शहर समेत आसपास के गांवों में भी लोगों ने त्योहारी खरीदारी की। हालांकि पहले के वर्षों की तरह भीड़भाड़ तो नहीं दिखी, लेकिन जरूरत के लिहाज से लोग बाजार में खरीदारी को आते रहे। साज-सजावट के लिए फूलमालाएं भी खरीदी गई। खीर, सेवइयां और मिष्ठान बनाने के लिए सामग्री की खरीदारी की गई।
ईद पर करेंगे रक्तदान
नागौर के दादा पोता फाउंडेशन के संस्थापक राशिद खान रक्तदान के साथ ईद की खुशियां मनाएंगे। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन के चलते ब्लड बैंको में रक्त की कमी चल रही है। फाउंडेशन की ओर हर साल रक्तदान शिविर लगाया जाता है। मेड़ता सिटी के सोनू भाटी जिनको रोजा नहीं रख कर अजमेर एम्बुलेंस में भेज कर रक्तदान करवाया था। ईद पर रक्तदान कर खुशियां बांटी जाएगी। इस बार ईद की नमाज घर पर अदा कर टीम के साथ नागौर के जेएलएन हॉस्पिटल के ब्लड बैंक जाएंगे एवं रक्तदान कर जरूरतमंद के साथ ईद की खुशियां मनाई जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो