script

नागौर में कहां कब होंगे चुनाव और किसका है आरक्षण, पढि़ए पूरी रिपोर्ट

locationनागौरPublished: Oct 24, 2020 08:10:04 pm

Submitted by:

shyam choudhary

Elections to Panchayat Samiti and Zilla Parishad will be held in four phases in Nagaur
जिले के 47 जिला परिषद सदस्यों के साथ 15 पंचायत समितियों के 383 वार्डों में होने हैं चुनाव – राज्य निर्वाचन आयोग ने की चुनाव कार्यक्रम घोषणा, पहला चरण 23 नवम्बर को, चौथा 5 दिसम्बर को

Panchayati Raj Election 2020 : उत्साह से मनाया लोकतंत्र का उत्सव, 116 पंचायतों में चुने पंच-सरपंच

Panchayati Raj Election 2020 : उत्साह से मनाया लोकतंत्र का उत्सव, 116 पंचायतों में चुने पंच-सरपंच

नागौर. करीब दस महीनों का इंतजार करने के बाद आखिरकार जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की घोषणा शनिवार को हो ही गई। राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार चुनाव चार चरण में होंगे, जबकि मतगणना 8 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर होगी। जिला प्रमुख व प्रधान का चुनाव 10 दिसम्बर को होगा, जबकि उप जिला प्रमुख व उप प्रधान का चुनाव 11 दिसम्बर को किया जाएगा। गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका ने छह दिन पहले ही समाचार प्रकाशित कर बता दिया था कि चुनाव चार चरणों में होंगे तथा नवम्बर व दिसम्बर में कराए जाएंगे।
गौरतलब है कि पिछले नौ महीने से प्रदेश की ‘पंचायती’ राज व्यवस्था बिना जिला प्रमुख एवं प्रधानों के चल रही है। अब जिला परिषदों व पंचायत समितियों के चुनाव की घोषणा होते ही प्रत्याशी भी चुनाव प्रचार की तैयारियों में जुट गए हैं।
आरक्षण व्यवस्था पहले ही हो चुकी है तय
नागौर जिले में जिला परिषद के 47 वार्डों सहित पंचायत समितियों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी गत वर्ष 21 दिसम्बर को निकाली गई थी। हालांकि भैरूंदा नई पंचायत समिति बनने के बाद मेड़ता, डेगाना, रियां व भैरूंदा पंचायत समिति की आरक्षण लॉटरी दुबारा गत 4 फरवरी को निकाली गई थी। कुल मिलाकर जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के वार्डों की आरक्षण व्यवस्था निर्धारित हो चुकी है।
यह है जिला परिषद के वार्डों की आरक्षण व्यवस्था
गत वर्ष 21 दिसम्बर को निकाली गई आरक्षण लॉटरी के अनुसार जिला परिषद के 11 पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए, जिनमें 1, 4, 5, 8, 17, 22, 23, 25, 26, 44 व 46 वार्ड तय किए गए थे। इनमें महिलाओं के लिए 4, 5, 23, 25 व 26 आरक्षित हुए थे। इसी प्रकार ओबीसी के 10 वार्डों में 2, 3, 9, 14, 16, 30, 31, 35, 37 व 41 में आरक्षण तय हुआ था, इसमें महिला पदों के लिए 2, 14, 16, 30 व 37 वार्ड तय हुए थे। सामान्य महिला के लिए वार्ड संख्या 6, 11, 15, 18, 20, 21, 27, 33, 34, 39, 40, 42 एवं 47 तय हुए थे। शेष वार्ड सामान्य हैं।

इस प्रकार रहेगा जिले में चुनाव का कार्यक्रम

15 प्रधानों को लेकर यह है आरक्षण व्यवस्था
जिले की 15 पंचायत समितियों के प्रधान पद के लिए पूर्व में निकाली गई आरक्षण लॉटरी के अनुसार कि पंचायत समिति लाडनूं में सामान्य, डीडवाना में अनुसूचित जाति महिला, मौलासर में अनुसूचित जाति, जायल में अन्य पिछड़ा वर्ग, नागौर में अनुसूचित जाति, मूण्डवा में सामान्य महिला, खींवसर में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, मेड़ता में सामान्य, रियांबड़ी में सामान्य महिला, डेगाना में सामान्य, मकराना, परबतसर व कुचामन सिटी में सामान्य महिला, नावां में अन्य पिछड़ा वर्ग तथा भैरून्दा पंचायत समिति प्रधान पद को सामान्य श्रेणी में आरक्षित रखा गया है।
कुल वार्ड – 19
अनुसूचित जाति – कुल 4 सीट
वार्ड संख्या – 10, 4, 11, 5
महिला सीट- 2
वार्ड संख्या – 10, 5
ओबीसी – 4 सीट
वार्ड संख्या – 9, 17, 18, 19
महिला सीट – 2
वार्ड संख्या – 9, 19
सामान्य – कुल पद 11
सामान्य महिला सीट – 5
वार्ड संख्या- 6, 8, 3, 1, 12
—————————–
6. डीडवाना पंचायत समिति की आरक्षण व्यवस्था
कुल वार्ड – 27
अनुसूचित जाति – कुल 6 सीट
वार्ड संख्या -3, 4, 5, 11, 12 व 13,
महिला सीट- 3
वार्ड संख्या – 4, 11 व 12
ओबीसी – कुल 6 सीट
वार्ड संख्या – 1, 8, 20, 23, 26 व 27
महिला सीट – 3
वार्ड संख्या – 1, 20 व 27
सामान्य – कुल पद 15
महिला सीट – 7
वार्ड संख्या- 18, 16, 9, 6, 24, 14 व 17
—————————
7. मौलासर पंचायत समिति की आरक्षण व्यवस्था
कुल वार्ड – 23
अनुसूचित जाति कुल सीट – 4 सीट
वार्ड संख्या – 12, 16, 17 व 18
महिला सीट- 2
वार्ड संख्या – 17 व 18
ओबीसी कुल सीट – 5 सीट
वार्ड संख्या – 2, 5, 11, 19 व 21
महिला सीट – 2
वार्ड संख्या – 11 व 21
सामान्य – कुल 14 पद
महिला सीट – 7
वार्ड संख्या- 1, 3, 7, 8, 10, 13 व 23
———————
8. जायल पंचायत समिति की आरक्षण व्यवस्था
कुल वार्ड – 33
अनुसूचित जाति कुल 9 सीट
वार्ड संख्या -2, 9, 12, 14, 15, 22, 26, 32 व 33
महिला सीट- 4
वार्ड संख्या – 2, 12, 15 व 22
ओबीसी कुल 7 सीट
वार्ड संख्या – 4, 7, 11, 13, 20, 21 व 30
महिला सीट – 3
वार्ड संख्या 7, 13, 21
सामान्य – कुल 17 पद
महिला सीट – 9
वार्ड संख्या- 1, 3, 5, 6, 8, 10, 18, 24 व 31
——————————-
9. नागौर पंचायत समिति की आरक्षण व्यवस्था
कुल वार्ड – 37
अनुसूचित जाति : कुल 8 सीट
वार्ड संख्या – 9, 14, 19, 21, 25, 29, 33 व 34
महिला सीट- 4
वार्ड संख्या – 9, 14, 33 व 34
ओबीसी – कुल 8 सीट
वार्ड संख्या – 7, 13, 16, 20, 22, 24, 28 व 32
महिला सीट – 4
वार्ड संख्या – 7, 16, 22 व 28
सामान्य – कुल पद 21
महिला सीट – 10
वार्ड संख्या- 1, 2, 3, 8, 10, 12, 15, 17, 30 व 31
—————————————–
10. मूण्डवा पंचायत समिति की आरक्षण व्यवस्था
कुल वार्ड – 25
अनुसूचित जाति कुल 6 सीट
वार्ड संख्या – 1, 5, 14, 17, 20 व 25
महिला सीट- 3
वार्ड संख्या – 5, 17 व 20
ओबीसी – 5 सीट
वार्ड संख्या – 2, 6, 8, 11 व 23
महिला सीट – 2
वार्ड संख्या – 11 व 23
सामान्य – कुल 14 पद
महिला सीट – 7
वार्ड संख्या- 3, 4, 16, 18, 19, 22 व 24
—————————–
11. खींवसर पंचायत समिति की आरक्षण व्यवस्था
कुल वार्ड – 31
अनुसूचित जाति कुल 7 सीट
वार्ड संख्या – 1, 15, 18, 24, 25, 28 व 30
महिला सीट- 3
वार्ड संख्या – 15, 24 व 25
ओबीसी – कुल 7 सीट
वार्ड संख्या – 3, 6, 7, 9, 10, 20 व 21
महिला सीट – 3
वार्ड संख्या – 6, 7 व 21
सामान्य – कुल 17 पद
महिला सीट – 9
वार्ड संख्या- 2, 4, 5, 8, 14, 17, 19, 23 व 31
——————————–
12. मकराना पंचायत समिति की आरक्षण व्यवस्था
कुल वार्ड – 25
अनुसूचित जाति कुल 6 सीट
वार्ड संख्या – 4, 8, 10, 17, 21 व 24
महिला सीट- 3
वार्ड संख्या – 8, 10 व 24
ओबीसी कुल 5 सीट
वार्ड संख्या – 1, 5, 9, 19 व 22
महिला सीट – 2
वार्ड संख्या – 5 व 9
सामान्य – कुल 14 पद
महिला सीट – 7
वार्ड संख्या- 3, 7, 12, 13, 16, 18 व 20
————————–
13. परबतसर पंचायत समिति की आरक्षण व्यवस्था
कुल वार्ड – 21
अनुसूचित जाति कुल 5 सीट
वार्ड संख्या – 8, 9, 13, 15 व 16
महिला सीट- 2
वार्ड संख्या – 15 व 16
ओबीसी कुल 4 सीट
वार्ड संख्या – 3, 4, 17 व 18
महिला सीट – 2
वार्ड संख्या – 4 व 18
सामान्य – कुल 12 पद
महिला सीट – 6
वार्ड संख्या- 2, 10, 11, 12, 19 व 21
——————————
14. कुचामनसिटी पंचायत समिति की आरक्षण व्यवस्था
कुल वार्ड – 27
अनुसूचित जाति कुल 6 सीट
वार्ड संख्या – 3, 12, 15, 19, 20 व 22
महिला सीट- 3
वार्ड संख्या – 12, 15 व 20
ओबीसी कुल 6 सीट
वार्ड संख्या – 9, 14, 21, 25, 25 व 26
महिला सीट – 3
वार्ड संख्या – 14, 26 व 27
सामान्य – कुल 15 पद
महिला सीट – 7
वार्ड संख्या- 4, 10, 13, 16, 18, 23 व 24
——————————
15. नावां पंचायत समिति की आरक्षण व्यवस्था
कुल वार्ड – 21
अनुसूचित जाति कुल 5 सीट
वार्ड संख्या – 2, 5, 6, 14, 18
महिला सीट- 2
वार्ड संख्या – 5, 6 व 20
ओबीसी कुल 4 सीट
वार्ड संख्या – 3, 8, 13, 17
महिला सीट – 2
वार्ड संख्या – 3, 8
सामान्य – कुल 12 पद
महिला सीट – 6
वार्ड संख्या- 4, 10, 11, 15, 20, 21

ट्रेंडिंग वीडियो