script

कार्यकर्ताओं की नाराजगी का पार्टी को भुगतना पड़ सकता है खामियाजा

locationनागौरPublished: Mar 29, 2018 05:59:27 pm

Submitted by:

Pratap Singh Soni

लाडनूं. ‘साब’ क्षेत्र में विकास तो खूब हो रहा है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी हमारी कोई बात नहीं सुनते हैं।

Ladnun News

लाडनूं. कस्बे में विधायक आवास पर हुईबैठक में मंचस्थ धरोहर संरक्षण और प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष व भाजपा के नागौर जिला प्रभारी ओंकार सिंह लखावत, लाडनूं विधायक मनोहर सिंह तथा अन्य।

लाडनूं. ‘साब’ क्षेत्र में विकास तो खूब हो रहा है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी हमारी कोई बात नहीं सुनते हैं। इसके चलते कार्यकर्ताओं के काम नहीं हो पा रहे हैं। कार्यकर्ताओं में इसको लेकर खासी नाराजगी है। कुछ इन्हीं बातों के बीच गुरुवार को विधायक मनोहर सिंह के आवास पर हुई बैठक में धरोहर संरक्षण और प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष व भाजपा के नागौर प्रभारी ओंकार सिंह लखावत को कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से रूबरू होना पड़ा। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने कहा कि जिले में अधिकांश महकमों में कार्यकर्ताओं व आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए जाते हैं तो सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिल रहा है। यही हाल रहा तो इसका खमियाजा पार्टी को उठाना पड़ सकता है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। इस दौरान ओंकार सिंह लखावत ने सभी को अपने सुझाव लिखित में देने की बात कही। इसके बाद बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव लखावत को लिखित में सौंपे।
लखावत ने कहा कि चुनावों में अब कुछ ही महीने शेष है। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि अब भाषणों की बैठक नहीं कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर खुलकर बात करें। समय-समय पर बैठक करें। कार्यकर्ताओं की समस्या व बात को सुनें। हमने कार्यकर्ताओं को सुनना बंद कर दिया है, यदि घर में कार्यकर्ता की सुनवाई नहीं होगी तो वे चौराहे पर जाकर बोलेंगे। इसलिए कार्यकर्ता की जो भी समस्याएं है, उनको सुनकर निराकरण करवाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि बैठक में जो भी सुझाव सामने आए हैं उनको मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष तक पहुंचाया जाएगा। समस्याओं के निराकरण के लिए कदम उठाए जाएंगे। पार्टी के हर कार्यकर्ता की बात को पूरा तवज्जो दी जाएगी। हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए लाडनूं विधायक मनोहर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में विकास की हर क्षेत्र में गंगा बही है। खूब विकास कार्यकरवाए गए हैं। कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नहीं है। लेकिन कार्यकर्ताओं के काम नहीं होने के कारण उनमें नाराजगी है। इसको दूर करने की जरुररत है। उन्होंने सभी को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इससे पूर्वलखावत सभी मंडल अध्यक्षों से एक कमरे में बैठ कर रूबरू हुए। बैठक में भाजपा के नागौर जिला देहात जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मोदी, प्रदेश मंत्री सरोज प्रजापति, पूर्वजिला महामंत्री महावीर प्रसाद ओझा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह प्यावां, सुरेश वर्मा, जिला महामंत्री प्रवीण पुरोहित, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नासिर मॉडर्न, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजाराम प्रजापति भी अतिथि थे।

पुलिस थाने में वर्षों से जमे सिपाहियों को हटाओ
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट जगदीश सिंह ने कहा कि स्थानीय पुलिस थाने में कई सिपाही वर्षों से जमे बैठे हैं। इसलिए उनको हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गत चुनावों में एससी, एसटी ने पार्टीका साथ दिया था। इसलिए उसको ध्यान में रखते हुए काम करने की जरूरत है। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री इदरीश खां ने सागरमल नाहटा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनको पार्टी से जिला उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया हैइसके बावजूद वे अपना पद लगा रहे हैं। जो पार्टी के लिए उचित नहीं है। इस दौरान सागरमल के खिलाफविरोध भी जताया गया। इस मौके पर पेयजल समस्या का समाधान करने, एसबीबीजे शाखा को एसबीआई में मर्ज करने से आमजन को हो रही परेशानी का निराकरण करने, इंडस्ट्रीयल एरिया व कृषि मंडी विकसित करने, सहकारी बैंक के ऋण माफी के आदेश व बजट दिलवाने, पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्तआदि की मांग भी रखी गई। बैठक में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष हनुमान मल जांगिड़, महामंत्री डॉ. लूणकरण शर्मा, मीठड़ी मंडल अध्यक्ष बजरंग सिंह लाछड़ी, दयालपुरा मंडल अध्यक्ष शौकत खान, निम्बीजोधा मंडल अध्यक्ष रमेश चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हनुमान मल ध्यावा, भाजपा की जिला उपाध्यक्ष अंजना शर्मा, जिला प्रवक्ता सीए नीतेश माथुर, नगरपालिका उपाध्यक्ष भाणू खां टाक, पार्षद प्रवीण जोशी, पार्षद सुरेन्द्र जांगिड़, रमेश सिंह राठौड़, याकूब शेख, मनमोहन व्यास, मदन गोपाल शर्मा, पार्षद मोहन सिंह, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य ललित कुमार वर्मा, गुलाबरानी भोजक आदि मौजूद थे। इस दौरान लाडनूं शहर मंडल के पूर्वअध्यक्ष मानमल नाहर के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

 

ट्रेंडिंग वीडियो