scriptभूतपूर्व सैनिक रैली का आयोजन |Ex-servicemen rally organized | Patrika News
नागौर

भूतपूर्व सैनिक रैली का आयोजन

10 Photos
Published: September 18, 2023 07:30:07 pm
2/10

वीर नारियों, पूर्व सैनिकों व दिव्यांग पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित तिरंगा रंग में सजा स्टेडियम पूर्व सैनिक रैली के आयोजन के दौरान पूरा स्टेडियम परिसर देशभक्ति रंग में रंगा नजर आया। टेंट तिरंगामय बनाया गया। रैली में बड़ी संख्या में जिले के पूर्व सैनिक और उनके परिजनों ने भाग लिया। सेना की ओर से पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों को रैली स्थल तक पहुंचाने के लिए निर्धारित स्थानों से बसों की व्यवस्था की गई। इस दौरान नागौर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रणजीतसिंह तथा डीडवाना सैनिक कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने रैली आयोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं के निवारण तथा पूर्व सैनिकों से जुड़ी योजनाओं व नीतियों से अवगत करवाने के उद्देश्य से जिला स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

5/10

नागौर. सप्तशक्ति कमांड के चेतक कोर की ओर से जिले के पूर्व सैनिकों तथा वीरांगनाओं के लिए रविवार को नागौर के जिला स्टेडियम में पूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया गया। रैली का आयोजन पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को उनकी समस्याओं के समाधान में हर संभव सहायता, उपयोगी नवीनतम नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं और नौकरी के अवसरों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया। पूर्व सैनिक रैली में जनरल ऑफिसर कमांडिंग चेतक कोर के लेफ्टिनेंट जनरल संजीव रॉय ने रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्र के प्रति अमूल्य सेवा देने के लिए पूर्व सैनिकों का आभार जताया । उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपना पूरा समर्थन जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

9/10

जनसंपर्क अधिकारी शर्मा ने बताया कि पूर्व सैनिक रैली में वीर नारियों, युद्ध विधवाओं, वरिष्ठ पूर्व सैनिकों तथा दिव्यांग भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। जरूरतमंद पूर्व सैनिकों को व्हीलचेयर व अन्य विभिन्न रूपों में सहायता प्रदान की गई। पूर्व सैनिक रैली में सेना अस्पताल बीकानेर व स्वास्थ्य विभाग नागौर की ओर से पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच तथा स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आयोजन स्थल पर ही मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रकार की बीमारियों के इलाज के साथ ही एक्स-रे, ईसीजी, दवा सहित अनेक तरह की जांच सुविधा भी उपलब्ध रही।

अगली गैलरी
तर्पण के साथ मनाई पितृ अमावस्या, नागौर में मेले का उठाया लुत्फ, देखें तस्वीरें...
next
loader
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.