scriptराजतिलक के साथ रामकथा का समापन | Finale of the romance with Rajtikal | Patrika News

राजतिलक के साथ रामकथा का समापन

locationनागौरPublished: Nov 17, 2018 07:45:22 pm

Submitted by:

Pratap Singh Soni

https://www.patrika.com/nagaur-news/

Makrana News

मकराना- राम दरबार की झांकी।

आज होगा हवन
मकराना. भाटीपुरा में 9 दिवसीय रामकथा का शनिवार को समारोह पूर्वक समापन हुआ। रामकथा की पूर्णाहुति पर संत महेश ने कहा कि मानव शरीर कर्म प्रधान नही कृपा प्रधान है। जब परमात्मा किसी जीव पर कृपा करते है तब उसे मानव शरीर की प्राप्ति होती है, जिसे प्राप्त करने के लिए देवता भी तरसते हैं। जब परमात्मा ने कृपा कर हमें मानव शरीर प्रदान किया है तो हमें इसे मात्र रोटी-कपड़ा एवं मकान अथवा उदरपूर्ति तक ही सीमित नही रखना है। सृष्टि पर प्रत्येक जीव को परमात्मा से बनाया है तो हमें चाहिए कि हम अपना जीवन अपने नही लिए जीकर परमात्मा के बनाए प्रत्येक जीव की सेवा में व्यक्ति करें। राम अवतार में परमात्मा ने हमेें आदर्श का पाठ पढाया तो हमें कथा के समापन अवसर पर यह संकल्प लेना होगा कि भविष्य में हम अपने घर-परिवार, अड़ौस-पड़ौस तथा अन्य जनों के साथ जिस तरह से रामकथा में बताया गया है उस तरह से संबध एवं रिश्तेदारी निभाएंगे। राम दरबार की झांकी सजाई गई तथा मुख्य यजमान गिरीराज चौहान ने भगवान श्रीराम का राजतिलक किया। रामेश्वर लाल शर्मा, मदन सिंह शेखावत, चांदमल चैन, हरिराम कच्छावा, रूपचंद सैन, गिरिराज चौहान, रामदीन सिंगोदिया, कैलाशचंद तुंदवाल, लालचंद तंवर, सांवरलाल सैनी, पंकज भाटी, गोपाल माली तथा सीताराम ग्रामसेवक आदि ने भी भाग लिया। 9 दिवसीय आयोजन के समापन पर रविवार प्रात: 9.15 बजे कथा स्थल पर हवन होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो