सावन तीज उत्सव कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुतियां
नागौर. शहर में मंगलवार को सावन की तीज महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देने के साथ ही परंपरागत एवं आधुनिक परिधानों की प्रतियोगिता का आयोजन किया।
प्रतियोगिता में महिलाओं ने राजस्थानी एवं आधुनिक परिधानों में शानदार नृत्य की प्रस्तुतियां दी।
सावन की तीज का कार्यक्रम डीडवाना रोड स्थित एक होटल में किया गया। शाम को चार बजे शुरू हुआ कार्यक्रम तकरीबन दो घंटे तक चला। इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न राजस्थानी लोकगीतों पर पारंपरिक परिधानों में नृत्य के कई आयाम दिखाने के साथ ही राजस्थानी सांस्कृतिक विशेषताओं को भी दर्शाया।
साड़ी, चुनरी, राजपूती पोशाक में फैशन शो के साथ शृंगार प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल तीज उत्सव के रंग में रंगा रहा। सावन तीज के बजते गीतों के साथ कार्यक्रम में शामिल महिलाओं में उत्साह बना रहा।
रेनू सोनी एवं सुमन सोनी ने तीज उत्सव की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह उत्सव सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम होने के साथ ही सांस्कृतिक विरासत की गरिमा को भी प्रदर्शित करता है।
सावन तीज उत्सव कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुतियां
तीज उत्सव में शामिल महिलाएं ।
तीज उत्सव में बिखरी लोक संस्कृति