scriptनागौर की युवती का अपहरण कर मुम्बई में सामूहिक दुष्कर्म | Girl from nagaur kidnapped and gang Raped in Mumbai | Patrika News

नागौर की युवती का अपहरण कर मुम्बई में सामूहिक दुष्कर्म

locationनागौरPublished: Mar 22, 2019 10:45:16 pm

Submitted by:

Dharmendra gaur

http://www.patrika.com/nagaur-news

Girl from nagaur kidnapped and gang Raped in Mumbai

नागौर की युवती का अपहरण कर मुम्बई में सामूहिक दुष्कर्म

-महिला थाना में मामला दर्ज
नागौर. एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला महिला थाने में दर्ज हुआ हैं। पुलिस के अनुसार शहर के शारदापुरम क्षेत्र में रहने वाली एक 27 वर्षीय युवती ने शुक्रवार को थाने में रिपोर्ट दी कि गत वर्ष 11 अक्टूबर को मुंबई निवासी जतिन ने उसे फोन कर बुलाया और उसे जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। गाड़ी में जतिन सहित कुल 5 जने थे। इसके बाद उन्होंने उसके साथ कई दिनों तक बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बड़ी मुश्किल से आरोपियों के चंगुल से जान बचाकर घर पहुंची है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं। शनिवार को पुलिस द्वारा पीडि़ता का मेडिकल करवाया जाएगा। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर सम्पर्क कर युवतियों को जाल में फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म करने के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। ऐसे मामलों में आरोपी पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लड़कियों से दोस्ती कर नजदीकियां बढ़ाते हैं और उनको झांसे में लेकर अपना शिकार बना लेते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो